जयपुर। आगामी 19 जून को होने वाले राज्य सभा चुनावों से पहले खरीद-फरोख्त के मामले में हुई एसीबी में शिकायत को एसीबी केा नए इनपुट मिले है एसीबी ने अपनी जांच के तहत करीब तीन खातों के बारे में जानकारी मिली है जिनकी गहनता से पड़तात कर रही है। शुक्रवार देर रात हरियाणा से किसी कार में रकम आने की सूचना पर पूरे दिल्ली हाईवे पर कड़ी नाकाबंदी करवाई गई।