8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने जयपुर मेट्रो में मनाया बर्थडे, बताया क्यों चुना सेलिब्रेशन का यह तरीका?

Rakhi Rathore birthday: भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने जयपुर मेट्रो में अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो की पहल को सपोर्ट करने और महिला सशक्तीकरण की बात कही।
2 min read
Google source verification
rakhi rathore

राखी राठौड़ का बर्थडे सेलिब्रेशन

Rakhi Rathore Birthday Celebration: भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ ने इस बार अपना जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया। उन्होंने जयपुर मेट्रो के कोच में बर्थडे सेलिब्रेट किया। केक कटिंग के बाद मेट्रो के अंदर डांस का माहौल बन गया। खास बात यह रही कि वहां मौजूद आम यात्री भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बन गए। मेट्रो में सफर कर रहे कई यात्रियों ने राखी राठौड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं ने उनके साथ डांस भी किया।

मेट्रो के कोच में काटा केक

राखी राठौड़ ने राखी ने मेट्रो में ही केक कट करते हुए बर्थडे का सेलिब्रेशन शुरू किया। इस दौरान उनके साथ महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। मौके पर मौजूद आम यात्री भी उनके सेलिब्रेशन में शामिल हुए। केक कटिंग के बाद मेट्रो के अंदर डांस का माहौल बन गया। राखी राठौड़ और उनके साथ मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने डांस किया। उन्हें डांस करते देख मेट्रो में सफर कर रही कुछ अन्य महिलाएं भी इस सेलिब्रेशन में शामिल हो गईं। इसके बाद महिला यात्रियों ने भी उनके साथ जमकर डांस किया।

सेलिब्रेशन के इस तरीके को चुनने का बताया कारण

राखी राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो के फेज-2 का उद्घाटन किया है। करीब 42 किलोमीटर लंबा यह रूट जयपुर के अलग-अलग इलाकों को आपस में जोड़ेगा। ऐसे में उन्होंने सोचा कि मौजूदा मेट्रो व्यवस्था को सपोर्ट करने और सरकार की इस पहल से जुड़ने के लिए कुछ अलग किया जाए। मेट्रो की ओर से भी लोगों को अपने खास दिनों को मेट्रो में सेलिब्रेट करने की सुविधा दी गई है। इसी से उन्हें अपना बर्थडे यहां मनाने का आइडिया आया।

महिला सशक्तीकरण का भी किया जिक्र

उन्होंने आगे कहा कि जयपुर मेट्रो में बड़ी संख्या में महिलाएं भी काम करती हैं। खास तौर पर श्याम नगर मेट्रो स्टेशन पर ज्यादातर महिलाएं ही स्टेशन के कामकाज को संभालती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पर आकर जन्मदिन मनाने का मकसद महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। साथ ही, इस पहल के जरिए वे जयपुर मेट्रो और सरकार के प्रयास को अपना सहयोग देना चाहती हैं।

कौन हैं राखी राठौड़?

डॉ. राखी राठौड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता हैं और फिलहाल राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले वह जयपुर नगर निगम में बीजेपी पार्षद के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह वार्ड नंबर 61 से पार्षद रही हैं और नगर निगम समिति की चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा वह भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुकी हैं और टीवी डिबेट्स व सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का पक्ष रखती रही हैं। शिक्षा की बात करें तो उनके पास एमएससी (मैथ्स), एलएलबी और एलएलएम जैसी डिग्रियां हैं।