जयपुर

राजस्थान से बड़ी खबर: रक्षाबंधन पर भी बहनों की एंट्री इसलिए बंद… हजारों भाईयों को इंतजार

रक्षाबंधन पर बहनों को भाईयों तक नहीं जाने दिया जाएगा।

less than 1 minute read
Aug 22, 2021

जयपुर
कोरोना के चलते यह रक्षाबंधन भी हजारों भाईयों के लिए फीका ही रहने वाला है। भाईयों तक बहनों का प्यार तो पहुंचा जाएंगा लेकिन उसे पहुंचाने के लिए बहनें नहीं होंगी। दरअसल प्रदेश की जेलों में इस बार भी रक्षाबंधन पर्व को आयोजन नहीं किया गया है।

कोरोना को देखते हुए इस बार भी रक्षा सूत्र लेकर आने वाली बहनों को निराश ही लौटना पड रहा है। जेल प्रबंधन ने बताया कि प्रदेश मे 140 से भी ज्यादा जेलें हैं। जिनमें बीस हजार से भी ज्याा बंदी बंद हैं। इनमें से हजारों बंदियों के लिए हर साल बहनें राखियां लाती हैं। जेलों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक नियमानुसार रक्षाबंधन भी मनाया जाता है। लेकिन कोरोना के कारण इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को भाईयों तक नहीं जाने दिया जाएगा।

वे जो राखी के पैकेट और मिठाई लाएंगी उन्हें नियमानुसार भाईयों तक पहुंचा दिया जाएगा। जेल अफसरों ने बताया कि वैसे तो करीब 90 प्रतिशत से भी ज्यादा बंदियों और स्टाफ को डबल वैक्सीन लग चुकी है लेकिन उसके बाद भी सुरक्षा बरतना जरूरी है। गौरतलब है कि कोरोनो के चलते जेल स्टाफ और बंदी सैंकड़ों की संख्या में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Published on:
22 Aug 2021 09:53 am
Also Read
View All

अगली खबर