2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा, त्योहार पर घर जा रहे हैं तो जरूर पढ़ लें खबर

Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों के राखी बांधकर रक्षा का वचन लेंगी। साथ ही परम्परानुसार मिठाई खिलाकर उपहार भी प्राप्त करेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
rakshabandhan_travel.jpg

Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों के राखी बांधकर रक्षा का वचन लेंगी। साथ ही परम्परानुसार मिठाई खिलाकर उपहार भी प्राप्त करेंगी। रक्षाबंधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बाजारों में भीड़ है। रक्षाबंधन पर कोई परिवार सहित अपने गांव तो महिलाएं पीहर जा रही हैं। ऐसे में वाहनों में खासी भीड़ है।

राज्य सरकार ने इस बार भी महिलाओं को रक्षाबंधन पर रोडवेज में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। महिलाओं व बालिकाएं रोडवेज बसों में बिना किसी किराए के यात्रा कर सकेंगी। हालांकि इस बार मुहूर्त रात को 9 बजे बाद होने से अधिकतर महिलाएं सरकार के इस तोहफे का पूरा लाभ नहीं उठा सकेंगी। मुहूर्त के अनुसार महिलाएं राखी बांधने अपने भाई के घर रोडवेज से निशुल्क गई तो लौटते वक्त किराया देना पड़ेगा, क्योंकि रोडवेज की सुविधा रात 12 बजे तक ही लागू है। ऐसे में महिलाएं इस बार छूट दो दिन के लिए करने की मांग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : मातम में बदल गई रक्षाबंधन की खुशियां: शव देख कांप उठा कलेजा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दूसरी ओर अधिकांश ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी नजर आ रही है। ज़्यादातर ट्रेनों में आरक्षण को लेकर नो रूम बताया जा रहा है। इसके चलते जनरल टिकट से यात्रा करने में महिलाओं, बुजुर्गो व बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। सामान्य कोचों के साथ स्लीपर कोच में भी यात्रियों की भारी भीड़ चल रही हैं। जनरल डिब्बों में तो पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही हैं।

Story Loader