
rape attempt with two minor girls in Jaipur
जयपुर। कानोता थाना इलाके में अलग-अलग स्थानों पर घर में घुसकर दो किशोरियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक मामले की जांच थानाधिकारी कानोता तो दूसरे की जांच एसीपी बस्सी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार देवविहार निवासी व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पंद्रह वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी महेश घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा हो गए और पकड़े जाने के डर से आरोपित घर से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी गौरीशंकर ने बताया कि आरोपित युवक की तलाश की जा रही है। आरोपित बालिका के पड़ोस में ही रहता है और घटना के समय बालिका घर पर अकेली थी।
दूसरी घटना में जामडोली निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने मामला दर्ज करवाया कि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी इसी दौरान नीरज जाट घर में घुस आया और मुंह भींच कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए और बदमाश मौके से भाग निकला। मामले की जांच एसीपी बस्सी कर रहे हैं।
Updated on:
30 Oct 2018 09:49 am
Published on:
30 Oct 2018 09:49 am
