2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेरोज़गार युवाओं का इंतज़ार हुआ ख़त्म, अब इन सरकारी पदों पर शुरू हो गए हैं आवेदन

बेरोज़गार युवाओं का इंतज़ार हुआ ख़त्म, अब इन सरकारी पदों पर शुरू हो गए हैं आवेदन ।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 13, 2018

RAS EXAM 2018

RAS EXAM 2018

जयपुर

राजस्थान में प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी ख़बर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस-2018 परीक्षा के विज्ञापन जारी होने के साथ गुरूवार से आवेदन भी शुरू कर दिए है। अब विद्यार्थी आरएएस के इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई रखी है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हाल ही में आरएएस-2018 परीक्षा के लिए 980 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो सालों में निकलने वाली आरएएस की भर्ती में कुल 980 पद है जिनमें 405 पर राज्य सेवा के और बाकी के 575 पद अधीनस्थ सेवा के हैं। विभाग ने आरएएस-2018 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि पहले ही तय कर के 12 अप्रैल रखी है। इन पदों के लिए 12 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई रखी है। परीक्षार्थी 11 मई 2018 रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन में संशोधन की तिथि है ये

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 980 पदों के लिए होने वाली आरएसएस-2018 परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई के बाद 12 मई से आवेदन में संशोधन की तिथि भी तय कर दी है। परीक्षार्थी आवेदन में 12 मई से 18 मई तक कर सकते हैं।


"वन टाइम रजिस्ट्रेशन" करना होगा, दस्तावेज़ होंगे सिर्फ एक बार अपलोड

प्रदेश के मुख्य सचिव निहालचंद गोयल और कार्मिक विभाग सचिव भास्कर ए. सावंत की बैठक के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गत महीनों से रुकी हुई भर्तियों के विज्ञापन निकालने की तैयारी में थे। सूत्रों के मुताबिक इस बार आयोग ने वेबसाइट में भी आवेदन करने के कुछ बदलाव लिए है। जिसमे अभ्यर्थीयों को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक दस्तावेज की प्रतियां जमा न करा कर दस्तावेजों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन से आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

आरएएस के 960 पदों पर होनी वाली इन परीक्षाओं की जानकारी आयोग की मुख्य वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर विद्यार्थीयों के लिए जारी किया गया है।

आयु सीमा होगी ये

इन पदों के आवेदन के लिए आयोग ने आयु सीमा निश्चित की है, इस निश्चित आयु के अनुसार ही परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। आरएएस की इस परीक्षा में आवेदन के लिए 21 वर्ष न्यूनतम और 40 वर्ष अधिकतम आयु की सीमा रखी है। अब परीक्षा में 40 वर्ष की उम्र तक के आवेदनकारी परीक्षा में आवेदन कर सकते है।

Story Loader