29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय सेवा संगम 7 अप्रेल से जयपुर में, संघ प्रमुख भागवत करेंगे उद्घाटन, 3000 से ज्यादा प्रतिनिधि जुटेंगे

-7 से 9 अप्रेल तक तीन दिन चलेगा सेवा संगम, जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में होगा सेवा संगम का आयोजन, आज शाम प्रदर्शनी का भी होगा उद्घाटन

less than 1 minute read
Google source verification
rss.jpg

RSS office

जयपुर। राजधानी जयपुर के जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुड़े सक्रिय संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती का 7 अप्रेल से 9 अप्रेल तक सेवा संगम का आयोजन होगा। 7 अप्रेल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत संगम का उद्घाटन करेंगे। सेवा संगम में देशभर से करीब 3000 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रतिनिधि आज शाम 6 बजे केशव विद्यापीठ पहुंच जाएंगे। इससे पहले आज शाम को राष्ट्रीय सेवा संगम से जुड़े कामकाज के प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय जिला प्रमुख शिव लहरी ने बताया कि संगम का ध्येय स्वावलंबी भारत और समृद्ध भारत है शिव लहरी नेबताया कि साल 2010 में बेंगलुरु सेवा संगम हुआ था जिसमें 980 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। 2015 में नई दिल्ली में सेवा संगम का आयोजन हुआ था और अब जयपुर में इसका आयोजन होने जा रहा है।


7 अप्रेल को कार्यक्रम सुबह 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत सहित अनेक स्वागत समिति के लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा संगम की तैयारियों को आज शाम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।


सेवा संघ के प्रबंध प्रमुख कृष्ण कुमार ने बताया कि केशव विद्यापीठ में सभी व्यवस्थाओं को 29 हिस्सों में बांटा गया जिनको 828 प्रबंधक देख रहे हैं, यहां करीब 600 महिलाएं भी शामिल होंगी उनकी व्यवस्थाएं महिला कार्यकर्ताओं को दी गई है। 7 अप्रेल को उद्घाटन सत्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत का उद्बोधन होगा। इस दौरान पीरामल उद्योग समूह के अध्यक्ष अजय पाल पीरामल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम के महामंडलेश्वर उमेश नाथ महाराज का आशीर्वचन रहेगा।

वीडियो देखेंः- पथ संचलन में मिले कदम-ताल | Rajasthan Patrika