
Ravindra singh Bhati
Rajasthan election 2023 जयपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में इतिहास रचने वाले युवा एवं छात्रनेता रविन्द्र सिंह भाटी ने सक्रिय राजनीति में एंट्री कर ली है। भाटी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश मीडिया कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
बता दें कि रविन्द्र सिंह शिव पिछले लंबे समय से शिव विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार में जुटे हुए थे। माना जा रहा है कि वो शिव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है। हालांकि उनका झुकाव भाजपा की तरफ था। शनिवार को उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। अब शिव में युवा नेता के आने से टिकट से पहले का रोमांच बढ़ गया है कि भाजपा अब यहां किसको उतारेगी। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक के साथ कई दावेदार है।
1294 मतों से दर्ज की थी जीत
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के वर्ष 2019 के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम खासे मजेदार रहे थे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रविंद्रसिंह भाटी ने इतिहास रचते हुए अध्यक्ष पद अपने नाम किया था। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी 1294 वोटों से जीते थे। इसके बाद छात्र हितों को लेकर लगातार आंदोलन करते रहे। इसी चलते युवाओं में भाटी की खासी लोकप्रियता हो गई।
इन नेताओं ने थामा भाजपा का थामा दामन
पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, नेता और पूर्व विधायक सीएस बैद, पूर्व विधायक नंदलाल पूनियां, डॉ. हरिसिंह सहारण, सावरमल मेहरिया, पूर्व आईपीएस केसर सिंह शेखावत, पूर्व आईपीएस अधिकारी भीम सिंह, टेंट डीलर्स एसोसिएशन के रवि जिंदल सहित विद्याधर नगर के कई लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
जानें कौन है भाटी
रवींद्र सिंह भाटी का जन्म बाड़मेर जिले के गड़रारोड पंचायत समिति के दुधोड़ा गांव में राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता शैतान सिंह भाटी शिक्षक है और मां अशोक कंवर गृहिणी हैं। रवींद्र भाटी ने शुरूआती पढ़ाई बाड़मेर की। उन्होंने उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक किया। इसके बाद जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से एलएलबी किया।
Published on:
28 Oct 2023 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
