
बीकानेर। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक की ओर से 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 1.30 बजे जारी किया गया है। बीकानेर में राजीव गांधी सेवा केंद्र में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने परीक्षा परिणाम जारी किया। पंजीयक रामस्वरूप जोगिड़ ने बताया कि पांचवीं बोर्ड परीक्षा 13 से 21 अप्रेल तक सम्पन्न हुई थी।
परीक्षा परिणाम में 97.30% फीसदी बच्चे पास
इसमें 14 लाख 68 हजार 130 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम शालादर्पण पोर्टल पर 5वीं 8वीं टैब सेक्शन में ऑनलाइन देखा जा सकता है। परीक्षा परिणाम में 97.30% फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
ऐसे चेक करें RBSE 5th Result 2023
— rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
— कक्षा 5वीं के परिणाम के लिए लिंक खोलें।
— अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
— अपना रिजल्ट चेक करें।
Updated on:
01 Jun 2023 04:09 pm
Published on:
01 Jun 2023 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
