28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE :306 केन्द्रों पर सीसीटीवी से रखेंगे नजर, 194 उडनदस्ते करेंगे निरीक्षण

  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : परीक्षाओं का आगाज कल, तैयारियां पूर्ण

2 min read
Google source verification

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 306 संवेदनशीन व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी लगाने के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग नहीं हो सके।

बोर्ड की परीक्षाओं के लिए इस वर्ष 20 लाख 58 हजार 159 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत किये गये है जो गत वर्ष की तुलना 43 हजार 273 अधिक है। इन परीक्षाओं के लिए पूरे राज्य में 5685 परीक्षा केन्द्र बनाये गये जो गत वर्ष की तुलना में 215 अधिक है। राज्य के 59 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील और 31 अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्र के रूप में चिह्नित किये गये है। इन सभी केन्द्रों पर सुरक्षा के विशेष इन्तजाम किये गये है। इसी प्रकार बोर्ड के सभी उत्तर पुस्तिका संग्रहण-वितरण केन्द्रों और उप केन्द्रों को सी.सी.टी.वी. कैमरों की जद में रखा गया है। इनका सीधा नियन्त्रण कक्ष बोर्ड कार्यालय में स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी इन परीक्षा केन्द्रों की परीक्षा व्यवस्था पर प्रत्यक्ष निगरानी करेंगे।

बोर्ड स्तर पर 60 विषेष उड़नदस्ते भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारियों के द्वारा 125 उडनदस्तें भी तैनान किये गये है। 09 उडनदस्तें संयुक्त शिक्षा निदेशकों की देखरेख में गठित किये गये है। निदेशालय स्तर पर गठित उडनदस्ता भी पूरे राज्य में परीक्षा काल में निरीक्षण कार्य करेगा। सभी उड़नदस्तों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जिले के सुदूरवर्ती परीक्षा केन्द्रों का गहन निरीक्षण करें और परीक्षा केन्द्र की बाह्य परिस्थितियों को भी जायजा ले। सीनियर सैकंडरी और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाएं 5 मार्च से प्रारंभ होंगी। सीनियर सैकंडरी की परीक्षाएं 3 अप्रेल को समाप्त होगी। परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे के सत्र में होंगी। दसवीं बोर्ड की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की 12 मार्च 2020 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 के बीच होगा।

5685 केन्द्र, 20 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी

सीनियर सैकण्डरी परीक्षा के लिए 8 लाख 67 हजार 274 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3 हजार 847 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। सीनियर सैकण्डरी परीक्षा के कला वर्ग में 5 लाख 90 हजार 923, वाणिज्य वर्ग में 36 हजार 551 और विज्ञान वर्ग में 2 लाख 39 हजार 800 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट होंगे। सैकण्डरी परीक्षा के लिए कुल 11 लाख 35 हजार 747, प्रवेषिका परीक्षा के लिए 6 हजार 972 और व्यावसायिक परीक्षा के लिए 42989 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये है। 4 हजार 934 परीक्षा केन्द्रों के प्रष्न-पत्र पुलिस थानों एवं 305 परीक्षा केन्द्रों के प्रष्न-पत्र पुलिस चौकी पर रखे जाएंगे। 148 परीक्षा केन्द्रों के प्रष्न-पत्र नोडल केन्द्रों पर रखे जाएंगे। सीकर जिले के 43 परीक्षा केन्द्रों और जालोर के 5 परीक्षा केन्द्रों के प्रश्न-पत्र पुलिस लाईन में रखे जाएंगे। 250 परीक्षा केन्द्रों के प्रष्न-पत्र उन्हीं परीक्षा केन्द्र पर रखे जायेंगे, जहाँ 24 घण्टे सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।

समस्या समाधान के लिए कन्ट्रोल रूम
परीक्षा सम्बन्धी समस्या के लिए बोर्ड कन्ट्रोल रूम फोन नम्बर 0145-2632866, 0145-2632867, 0145-2632868 पर सम्पर्क किया जा सकता है। फैक्स नम्बर- 0145-2632869 है।