
आरसीए चुनाव : वैभव का रास्ता साफ, डूडी का पत्ता कटा
Jaipur। राजस्थान क्रिकेट संघ (Rca) चुनाव की तस्वीर आखिर सोमवार देर रात ही साफ हो पाई। दिन भर सुनवाई के बाद चुनाव अधिकारी आरआर रश्मि ने देर रात वोटर लिस्ट जारी की। वोटर लिस्ट में जहां मुख्यमंत्री के बेटे और Jodhpur से सांसद का चुनाव लड़ चुके वैभव गहलोत के लिए आरसीए अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का पत्ता कट चुका है। मंगलवार से नामांकन भरना शुरू होगा और बुधवार दोपहर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। चुनाव के लिए वोटिंग चार अक्टूबर को होगी।
वोटर लिस्ट में नांदू गुट या पूर्व में ललित मोदी गुट के तीन जिलों अलवर, नागौर और श्रीगंगानगर जिलों को अयोग्य ठहराया गया है। इन जिला संघों में दोनों गुट में से किसी को भी मान्यता नहीं दी गई है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता चुके पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का पत्ता भी कट चुका है क्योंकि वे नागौर जिला क्रिकेट संघ से प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वहीं राजसमंद जिला क्रिकेट संघ से कोषाध्यक्ष के रूप में वैभव गहलोत प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
जोशी गुट को पांच जिला संघों में झटका
जारी वोटर लिस्ट में जोशी गुट को टोंक, दौसा, बारां और डूंगरपुर का तथा अजमेर, सवाईमाधोपुर का झटका लगा है। । टोंक से अनन्त व्यास, दौसा ने बृजकिशोर उपाध्याय , बारां से रमेश गुप्ता और डूंगरपुर से हर्षवद्र्धन ,अजमेर से राजेश भंडाना, सवाईमाधोपुर से डा . सुमित गर्ग वोट डाल सकेंगे।
सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग : डूडी
कांग्रेस के नेता व नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने वोटरलिस्ट जारी होने से पूर्व आरोप लगाया कि आरसीए चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीपी जोशी भले ही क्रिकेट का तजुर्बा रखते हैं, लेकिन उनका रवैया ठीक नहीं रहा। कोई भी संस्था गुटबाजी से आगे नहीं बढ़ सकती है। यहीं हाल कई सालों से आरसीए का हो रहा है। आरसीए पार्टी से काफी ऊपर है। इसमें शामिल जिला संघ के पदाधिकारी अन्य पार्टियों से भी जुड़े हुए हैं, इसलिए इसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हजारों युवाओं के भाग्य और उनकी भावनाओं की कद्र करते हुए हम एक जाजम पर बैठकर सकारात्मक सोच के साथ फैसला लेने को तैयार हैं।
आज भी ललित मोदी का दखल : पठान
भाजपा के नेता और कोटा जिला संघ के सचिव आमिन पठान ने कहा कि आरसीए के कुछ जिला संघों पर आज भी ललित मोदी का दखल है। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे ललित मोदी ही काम कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामेश्वर डूडी का क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं हैं।
ये है चुनाव के लिए मान्यता प्राप्त जिला संघ पदाधिकारी और खिलाड़ी
जिला अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष
अजमेर : इलियास कुरैशी, राजेश भडाना, गुंजन शर्मा
अलवर : अयोग्य .........
बांसवाडा : महेश सर्राफ, नृपजीत सिंह, राजकुमार सिंह
बारां : सूर्यकांत शुक्ला, रजेश गुप्ता, सुरेश ठाकार
बाडमेर : हेमाराम चौधरी, देवाराम चौधरी, आजाद सिंह
भरतपुर : अरुण सिंह, शत्रुध्र तिवारी, ब्रजराज भोंट
भीलवाड़ा : रामपाल शर्मा, महेन्द्र नाहर, नरेन्द्र ओझा
बीकानेर : अशोक अहोरी, रतन सिंह, चंदू पानिया
बूंदी : शक्ति प्रकाश माथुर, राज कुमार माथुर, राम शंकर सारंगी
चित्तौडगढ़ : जाकिर हुसैन, शक्ति सिंह राठौर, धर्मेन्द्र मुंद्रा
चूरू : मुरारी लाल शर्मा, सुशील शर्मा, दीन दयाल सारस्वत
दौसा : शोभना गुर्जर, ब्रज किशोर उपाध्याय, विनय जैन
धौलपुर : सुशील राना, सुमेन्द्र तिवारी, भूपेन्द्र राना
डूंगरपुर : शैलेश चौबीसा, हर्षवद्र्धन सिंह, जितेन्द्र श्रीमाली
हनुमानगढ़ : संजीव बेनिवाल, हेतराम धर्निया, राजीव गोदारा
जयपुर : महेश जोशी, डॉ. बिमल सोनी, समीर शर्मा
जैसलमेर : विमलेश पुरोहित, विमल शर्मा, हरिवल्लभ बोहरा
जालोर : संजय माथुर, सतीश व्यास, अनिल शुक्ला
झालावाड़ : मो. इमरान, फारुख अहमद, हश्मत हुसैन
झुंन्झुनूं : राजेन्द्र सिंह राठौर, आरबी चौमाल, रमेश शर्मा
जोधपुर : मोहन सिंह जोधा, राम प्रकाश चौधरी, अंजनि कुमार माथुर
करौली : सुरेश पाल, शिव चरण माली, राजेश सारस्वत
कोटा : अरविंदर सिंह कपूर, अमीन पठान, अशोक रजवानी
नागौर : अयोग्य
पाली : एश्वर्य सिंह कटोच, धर्मवीर सिंह शेखावत, रवि प्रकाश
राजसमंद : डॉ. सीपी जोशी, गिरिराज सनाड्य, वैभव गहलोत
सवाई माधोपुर : किशोर रूंगटा, डॉ. सुमित गर्ग, गणेश गोयल
सीकर : कृष्ण कुमार नीमावत, सुभाष जोशी, रमेश भोजक
सिरोही : सत्यम मीना, संयम लोढा, रातेनद्र सिंह देवरा
श्रीगंगानगर : अयोग्य
टोंक : निर्मल गंगवाल, अनंत व्यास, इम्तियाज अली खान
उदयपुर : मनोज भटनागर, महेन्द्र शर्मा, महिपाल सिंह
प्रतापगढ़ : हेमंत मीना, पिंकेश जैन, संदीप शर्मा
सलीम दुर्रानी ........ पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
गगन खोड़ा..............पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
Published on:
01 Oct 2019 03:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
