3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Job Vacancy : चतुर्थ श्रेणी भर्ती में रिकॉर्ड आवेदन, बेरोजगारी चरम पर, 5 दिन में ही आ गए 2,77,137 आवेदन

Rajasthan Job : राजस्थान में नौकरी की होड़: चतुर्थ श्रेणी भर्ती ने तोड़े रिकॉर्ड। सिर्फ 5 दिन और 2,77,137 आवेदन।– भर्ती प्रक्रिया में उफान।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 26 Mar 2025, 12:17 PM IST

Govt Jobs

फर्जी दिव्यांग व टीएसपी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी हासिल की - demo pic

जयपुर। राजस्थान में बेरोजगारी चरम पर है। राजस्थान में इन दिनों चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। हालात ये हैं कि मात्र 5 दिन में ही इस भर्ती परीक्षा के लिए 2,77,137 आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं।
चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के आवेदन 21 मार्च से भरना शुरू हुए हैं। इसमें दसवीं पास को भी मौका मिल रहा है। लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 10th Pass Govt Job : दसवीं पास के लिए सरकारी ड्राइवर बनने का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, अब तक आए 54111 आवेदन


इस भर्ती परीक्षा के लिए पहली बार बंपर वैकेंसी निकाली गई है। इस बार 53,749 पदों पर भर्ती की जानी है। आगामी 19 अप्रेल तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार 25 मार्च तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद के लिए 2,77,137 आवेदन जमा हो चुके हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की तिथि भी तय कर दी है। बोर्ड के अनुसार आागामी 19 सितम्बर से 21 सितम्बर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Cancer Screening : सरकार का बड़ा फैसला, अब हर गांव में होगा कैंसर परीक्षण