3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने निकाली भर्ती… जानिए कितने पदों पर किस आयु के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन….कैसे करना होगा आवेदन…

कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी ने स्पेशलिस्ट ग्रेड सीनियर स्केल के 40 पद और स्पेशलिस्ट ग्रेड जूनियर ग्रेड स्केल के लिए 5 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती में 45 साल उम्र तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Mohan Sharma

•

Updated: 4 Apr 2022, 5:23 PM IST

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने निकाली भर्ती... जानिए कितने पदों पर किस आयु के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन....कैसे करना होगा आवेदन...

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने निकाली भर्ती... जानिए कितने पदों पर किस आयु के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन....कैसे करना होगा आवेदन...

कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी ने स्पेशलिस्ट ग्रेड सीनियर स्केल के 40 पद और स्पेशलिस्ट ग्रेड जूनियर ग्रेड स्केल के लिए 5 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती में 45 साल उम्र तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय की गई है। इन पदों पर साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।

इन्हें मिलेगी उम्र में छूट

ईएसआईसी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य उम्मीदवार की आयु 45 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र में 3 से 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं, इन दोनो पदो की भर्ती में चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। सामान्य उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 500 रुपए फीस देनी होगी। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / विभागीय उम्मीदवारों यानी ईएसआईसी कर्मचारी, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। वहीं बात करें वेतन की तो स्पेशलिस्ट ग्रेड सीनियर स्केल के पदों के लिए प्रतिमाह 78 हजार 800 रुपए और स्पेशलिस्ट ग्रेड जूनियर ग्रेड स्केल के लिए 67 हजार 700 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

अभ्यर्थी कैसे करें आवेदन

1. इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
2.वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. फिर Apply Online पर क्लिक करें।
4. इसके बाद अभ्यर्थी अपनी डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन कर लें।
5. रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें।