18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET की सीबीआई जरूरी, एसओजी की जांच में सामने आ रही हैं गड़बड़ी : पूनिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि रीट धांधली की सीबीआई जाँच इसलिए ज़रूरी हो जाती है कि राज्य सरकार बड़े मगरमच्छों को बचाने की पुरज़ोर कोशिश करेगी।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jan 27, 2022

jaipur

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि रीट धांधली की सीबीआई जाँच इसलिए ज़रूरी हो जाती है कि राज्य सरकार बड़े मगरमच्छों को बचाने की पुरज़ोर कोशिश करेगी। पूनिया ने कहा कि एसओजी की जांच और गिरफ़्तार 35 अभियुक्तों से पूछताछ तथा शिक्षा संकुल के पेपर संग्रहण केन्द्र से एक दिन पूर्व पेपर निकाल दिए जाने की स्वीकारोक्ति के बाद तो यह पूर्णतया प्रमाणित हो गया है कि रीट परीक्षा में भारी धांधली हुई है और यह सब कांग्रेस सरकार के संरक्षण के बिना संभव ही नहीं था। उन्होंने कहा कि अब सीबीआई जाँच इसलिए ज़रूरी हो जाती है कि राज्य सरकार बड़े मगरमच्छों को बचाने की पुरज़ोर कोशिश करेगी, अतः निरपेक्ष जाँच ज़रूरी है।
पूनिया ने लिखा था पत्र— इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश में रीट परीक्षा 2021 के पेपर लीक, अनियमितताएं तथा धांधली के संबंध में सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखा था। डॉ. पूनियां ने गहलोत को पत्र में लिखा कि, राजस्थान में रीट परीक्षा 2021 प्रदेश के विभिन्न जिलों में सितम्बर 2021 में सम्पन्न हुई। रीट पेपर में लाखों अभ्यर्थी सम्मिलित हुए तथा परीक्षा का आयोजन दो पारियों में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि समय से पूर्व रीट का पेपर बाहर आना, डमी अभ्यर्थियों के बैठने से एवं धांधली से प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों के साथ धोखा हुआ। सरकार के द्वारा प्रशासनिक सेवाओं के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेपर आउट में संलिप्त मानते हुए निलंबित और उन्हें गिरफ्तार किया। पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा था कि परीक्षा का सफल आयोजन हुआ, जबकि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पेपर लीक तथा धांधली की खबरें समाचार पत्रों, मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित हुई थी।