8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिमझिम की बूंदों से फसलों को सहारा, अच्छी बारिश का इंतजार

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 08, 2026

Rajasthan

राजमहल. क्षेत्र में इस बार मानसून अपेक्षित रूप से सक्रिय नहीं होने से बीसलपुर बांध सहित आसपास के नदी-नाले और तालाब अब भी पर्याप्त पानी से नहीं भर पाए हैं। हालांकि बीच-बीच में हो रही रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी से खेतों में खड़ी फसलों को कुछ राहत मिल रही है। घास और फसलों की पत्तियों पर ठहरी पानी की बूंदें ओस जैसी सुंदर छटा बिखेर रही हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ जाएगी।

फोटो कैप्शन:
राजमहल. घास की पत्तियों पर ओस जैसी चमक बिखेरती बारिश की बूंदें।