8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवली गांव में बंद मकान में आग लगी, दमकल की मदद से पाया काबू

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 08, 2026

Rajasthan

देवली. शहर के देवली गांव स्थित वार्ड-35 में शुक्रवार दोपहर एक बंद मकान से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद करवाई और नगर पालिका की दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा नुकसान टल गया।

जानकारी के अनुसार चारभुजा मंदिर के पास सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक घीसालाल शर्मा के बंद मकान से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, जो देखते ही देखते आग की लपटों में बदल गया। आबादी क्षेत्र में आग लगने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत विद्युत निगम को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई और दमकल वाहन मौके पर बुलाया।

इस दौरान मकान मालिक, जो जयपुर गए हुए थे, उन्हें भी घटना की सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल प्रभारी कुलदीप सिंह के निर्देशन में फायरमैन प्रद्युम्न सिंह और नीरज कुमार चौधरी ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया।


फोटो कैप्शन:
देवली. बंद मकान में लगी आग पर काबू पाती नगर पालिका की दमकल टीम।