8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यालयों में पौधरोपण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 08, 2026

Rajasthan

राजमहल. कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी भूराराम गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महात्मा गांधी विद्यालय में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रशासक किशन गोपाल सोयल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पेड़ प्राकृतिक धरोहर होने के साथ जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।

कार्यक्रम के तहत करीब 400 पौधे विद्यार्थियों को अपने घर और मोहल्ले में लगाने के लिए वितरित किए गए। वहीं विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में अशोक, चीकू, आम, कनेर, पीपल, शीशम और अमरूद सहित फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर पंचायत प्रशासक किशन गोपाल सोयल, कृष्ण गोपाल पाराशर, प्रधानाचार्य ईश्वरलाल गुर्जर, सत्यप्रकाश शर्मा, राजेश गुर्जर, अंजनी शर्मा, बाबूलाल ओझा, रहीस मोहम्मद, मुकेश पारीक, सुवालाल मीणा, रमेश मीणा सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


आरएम0808सीबी: राजमहल. विद्यालय परिसर में पौधरोपण करते अतिथि एवं शिक्षक।