6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी से मिली राहत

तापमान में हुई बढ़ोतरी,सुबह छाया रहा कोहरा लेकिन निकली धूप

less than 1 minute read
Google source verification
Winter Season

Winter Season


जयपुर
कई दिनों से मौसम की मार झेल रहे प्रदेश के लोगों को आज सर्दी से थोड़ी राहत मिली हैं। प्रदेशभर के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने से और शीतलहर का असर कम होने से सर्दी से राहत मिली हैं। हालांकि प्रदेश भर के बाहरी इलाको में आज सुबह कोहरा छाया रहा जिससे जनजीवन अस्त वयस्त रहा। लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिससे जयपुर में आज सुबह 9.30 बजे का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि गत माह के अंत में जयपुर का तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिसमें अब बढ़ोतरी होने लगी हैं। मौसम विभाग की माने तो आज व कल मौमस ऐसे ही बना रहेगा और सर्दी से लोगों को राहत मिलेगी। आज आसमान साफ रहेगा और दिनभर धूप निकली रहेगी। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता हैं। वहीं कल रविवार को भी मौसम साफ रहेगा। इस दिन भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रहने के आसार हैं। हालांकि इसके बाद सोमवार से फिर मौसम अपना असर दिखा सकता हैं। लेकिन लंबे समय से पड़ रही कड़ाके की ठंड से दो दिन तक राहत मिलेगी। जयपुर में सुबह के समय थोडी ठंडक महसूस की गई। लेकिन दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा वैसे वैसे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की शाम को जयपुर का तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लेकिन शाम बाद फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि 8-9 जनवरी को मौसम पलटी मार सकता है। प्रदेश में कई जगह आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। जिससे फिर सर्दी अपना असर दिखाएगी।