5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशनगढ़ में उर्वरक बनवाकर बेच रहीं नामी कम्पनियां

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना की अगुवाई में उर्वरक बनाने वाली फैक्टरियों के खिलाफ हुई छापे की कार्रवाई में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सहकारी संस्था इफको समेत देश की कई नामी फर्टिलाइजर कम्पनियां किशनगढ़ की फैक्टरियों में उर्वरक बनवाकर बेच रही हैं। जो उर्वरक किशनगढ़ में बन रहा है कि उन कम्पनियों ने उर्वरक का निर्माण व पैकिंग किशनगढ़ की बजाय दूसरे शहरों के नाम दिखा रखी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

GAURAV JAIN

Jun 02, 2025

किशनगढ़ क्षेत्र में बंद एक फैक्टरी के बाहर पसरा सन्नाटा

-कृषि विभाग ने किशनगढ़ क्षेत्र में नकली उर्वरक बनाने के आरोप में अब तक 14 फैक्टरियां सीज की

- कृषि विभाग की 160 टीमें कर रही कार्रवाई

जयपुर.

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना की अगुवाई में उर्वरक बनाने वाली फैक्टरियों के खिलाफ हुई छापे की कार्रवाई में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सहकारी संस्था इफको समेत देश की कई नामी फर्टिलाइजर कम्पनियां किशनगढ़ की फैक्टरियों में उर्वरक बनवाकर बेच रही हैं। जो उर्वरक किशनगढ़ में बन रहा है कि उन कम्पनियों ने उर्वरक का निर्माण व पैकिंग किशनगढ़ की बजाय दूसरे शहरों के नाम दिखा रखी है।

कृषि विभाग ने अतिशय बॉयोटेक चुरली, ग्रीन एग्रो इंडस्ट्रीज बांदरसिंदरी, आदित्य आर्गेनिक फर्टिलाइजर, लवेरा में सहकारी संस्था इफको नाम वाले उर्वरक तथा दिव्या एग्रो इंडस्ट्रीज नलू में श्रीराम फर्टिलाइजर, पतंजलि एग्रो, कोरोमंडल फर्टिलाइजर नाम वाले उर्वरक से भरे हुए कट्टे जब्त किए गए हैं। अब तक लगभग सवा लाख कट्टे जब्त किए गए हैं। जांच के लिए 22 सैम्पल लिए गए हैं।

कृषि विभाग की टीमों ने लगातार चौथे दिन रविवार को भी किशनगढ़ समेत राज्य के कई जिलों में कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद किशनगढ़ क्षेत्र में िस्थत फैक्टरियों के बाहर सन्नाटा पसरा है। अब तक कार्रवाई में किशनगढ़ में 14 फैक्टरियां सीज की गई है। अब तक 8 फैक्टरियों के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं।

सहकारी संस्था इफको पर सवाल-

किशनगढ़ में कई फैक्टरियों में जब्त किए गए उर्वरक में इफको का बड़ा माल भी शामिल है। इफको की ओर से सागरिका ब्रांड का जैव उत्प्रेरक का उत्पादन इन फैक्टरियों में करवाकर बेचा जा रहा है।

राज्य में यहां भी कार्रवाई-

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक (गुण-नियंत्रण) के. के. मंगल के अनुसार नकली उर्वरक के खिलाफ कृषि विभाग की 160 टीमें राज्य भर में कार्रवाई कर रही है। किशनगढ़ के अलावा श्री गंगानगर में मैसर्स सोइलटेक फर्टिलाइजर से 525 टन, उदयपुर से 46 टन, जयपुर के एशियन डॉन बॉयोकेयर से 32 टन उर्वरक जब्त किया गया है।