
150 ऑपरेशन टाले, हजारों मरीज परेशान हुए, फिर हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे रेजिडेंट
विकास जैन / जयपुर। बार-बार हडताल कर बड़े अस्पतालों का काम ठप करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर दो दिन के रवैये के बाद गुरूवार को काम पर वापस लौट आए। इससे पहले आउटडोर में सवाई मानसिंह अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में मरीज परेशान होते रहे। एसएमएस अस्पताला के ओपीडी में तो हालात विकट थे, यहां मरीज दो से तीन घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। मेडिसिन ओपीडी में दोपहर 1 बजे तक भी लंबी कतारें लगी हुई थी। वहीं धन्वतंरि ओपीडी में ही मरीजों को बिना सोनोग्राफी किए ही डॉक्टरों की हडताल बताते हुए लौटा दिया गया।
इस बीच रेजिडेंट डॉक्टरों की मेडिकल कॉलेज प्रशासन व सरकार के साथ वार्ता चलती रही। जिसमे कांवटिया अस्पताल अधीक्षक को हटाने की मांग कर रहे रेजिडेंट काम पर वापस लौट आए। इससे पहले करीब 150 ऑपरेशन फिर टालने पड़ गए।
सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ सुधीर भंडारी ने बताया कि रेजिडेंट्स की सभी जायज मांगें मान ली गई है। इसके बाद रेजीडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं।
Published on:
14 Mar 2019 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
