12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेस्टलेस लेग सिंड्रोम की समस्या करें दूर

डाइट में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम की कमी को दूर करके रेस्टलेस लेग सिंड्रोम से आराम मिलेगा

2 min read
Google source verification
restless leg syndrome

रेस्टलेस लेग सिंड्रोम की समस्या करें दूर

आराम के लिए सही हो दिनचर्या
बॉडी को रिलेक्स देकर इस तरह की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसलिए सोने जाने से पहले आप योग, थाई ची या फिर मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। इससे मसल्स रिलेक्स होंगी। कुछ देर तक गहरी सांसें लेना भी फायदेमंद होता है। चिकित्सक की सलाह से पैरों संबंधी व्यायाम करने से भी आराम मिलेगा।

जरूरी है व्यायाम करना
फिट और एक्टिव रहने के लिए नियमित व्यायाम करना बहुत जरूरी है पंरतु ऐसे लोग जो रेस्टलेस लेग सिंड्रोम से परेशान हैं उन्हें किसी प्रशिक्षक की सलाह से उचित व्यायाम करना चाहिए। हल्का व्यायाम करने से मसल्स के तनाव को कम किया जा सकता है। यह भी ध्यान रखें कि बहुत अधिक व्यायाम करना भी नुकसानदायक हो सकता है। व्यायाम करते रहने के बाद भी आराम न आए तो चिकित्सक से संपर्क करें।

कम लें कैफीन
कुछ तरह की दवाइयां और कैफीन रेस्टलेग सिंड्रोम को बढ़ा सकती है। दरअसल, कॉफी पैर की मसल्स और नर्वस की उत्तेजना बढ़ाने का काम करती है। इसलिए कॉफी का सेवन कम मात्रा में किया जाना चाहिए। इसके अलावा पैरों को स्ट्रेच करने वाली एक्सरसाइज से भी आराम मिलेगा।

आइस और हीट
मसल्स क्रैम्स और दर्द को दूर करने के लिए आइस एवं हीट थैरेपी का उपयोग किया जाता है। रेस्टलेस लेग सिंड्रोम की समस्या को दूर करने के लिए हीट और आइस, दोनों थैरेपी का बारी-बारी से प्रयोग करना चाहिए। गर्म पानी से नहाना भी पैरों की मसल्स को आराम देने का काम करता है। यह सबसे आसान उपाय है।

शांत वातावरण
ऐसे लोग, जो रेस्टलेस लेग सिंड्रोम से परेशान हैं, उन्हें सोने के लिए ऐसे वातावरण का चुनाव करना चाहिए, जहां शांति हो ताकि नींद में किसी तरह का व्यवधान न आएं। डिजिटल क्लॉक, फोन या फिर लैपटॉप आदि गैजेट्स को अपने पास नहीं रखें। इसके अलावा सोते समय कमरे में किसी भी तरह की लाइट का प्रयोग न करें। कमरे का तापमान भी ठंडा होना चाहिए।

सही फुटवियर
कुछ अध्ययनों से यह भी सामने आया है कि यदि पैरों में सही माप के फुटवियर नहीं पहने जाए तो इससे भी रेस्टलेस लेग सिंड्रोम हो सकता है। पैरों की मसल्स से पडऩे वाले दबाव पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए आप फुट रेप का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके अलावा चिकित्सक की सलाह से ऐसे अन्य तरीकों के बारे में भी बात कर सकते हैं, जिससे पैरों पर सही दबाव पड़े।

पैरों की मसाज से मिलेगा आराम

सोने से पहले यदि पैरों की सही तरह से मसाज की जाए तो आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। पैरों की मसाज के लिए टेनिस बॉल या किसी रोल का उपयोग भी किया जा सकता है। मसाज के लिए आप किसी प्रोफेशनल व्यक्ति की भी मदद ले सकते हैं। यदि पैरों में कंपन महसूस हो रहा है तो कुछ देर तक वॉक करें, सनसनाहट से आराम मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग