जयपुर . राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में मंगलवार को भी निजी चिकित्सकों का विरोध जारी रहा। लगातार दो दिन से स्टेच्यू सर्किल पर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को पुलिस ने हटाने का प्रयास किया। इस पर डॉक्टर भड़क गए। डॉक्टर विधानसभा घेराव की ओर रवाना हुए, तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि झड़प में कुछ चिकित्सकों के कपड़े भी फट गए। गौरतलब है कि सोमवार को भी डॉक्टर्स ने पुलिस पर लाठीचार्ज किया था।