
Rising Rajasthan Summit: राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा देशी और विदेशी निवेश लाने के लिए प्रदेश की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Government) 9 से 11 दिसंबर तक 'राइजिंग राजस्थान' समिट (Rising Rajasthan Summit) आयोजित करने जा रही है। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में निवेश के नए द्वार खोले जाएं और निवेशकों को वो सब सुविधाएं दी जाए, जिनकी उन्हें जरूरत है। वहीं भजनलाल सरकार (Bhajanlal Government) की कोशिश है कि इस समिट के जरिए राजस्थान के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार भी मुहैया करवाया जाए।
बता दें राजस्थान में इस समिट के माध्यम से निवेशकों को न केवल प्रदेश की औद्योगिक विकास क्षमता से रूबरू होने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे विकसित राजस्थान की यात्रा में मजबूत साझेदार बन सकेंगे। यही वहज है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस इन्वेस्टमेंट समिट के जरिए अधिक से अधिक निवेशकों को आमंत्रित कर रहे हैं। पहले मुंबई और दिल्ली के साथ ही अब साउथ कोरिया और जापान में रोड शो करेंगे।
दरअसल, ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 9 से 14 सितबर तक दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा करेंगे। जापान की राजधानी में ‘नीमराणा दिवस’ समारोह में भी शामिल होंगे। राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा में जापानी औद्योगिक क्षेत्र है, जिसमें जापानी कंपनियों के प्लांट हैं।
मुख्यमंत्री इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टील, ऑटोमोटिव, अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, भारी उद्योग और शिक्षा क्षेत्र की कई कंपनियों के अधिकारियों से भी मिलेंगे और उन्हें राजस्थान में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे। प्रतिनिधिमंडल पॉस्को इंटरनेशनल, डाइकिन, हिताची, बेल्टेक्नो, सैमसंग हेल्थकेयर, हनवा सॉल्यूशन जैसी कई जापानी और कोरियाई फर्मों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगा। जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत अमित कुमार रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में प्रतिनिधि मंडल दो राउंड-टेबल मीटिंग में भी भाग लेगा, जिसमें पहला राउंड-टेबल टूरिज्म एसोसिएशन के साथ और दूसरा राउंड-टेबल कोरियन स्टोन एसोसिएशन के साथ होगा। प्रतिनिधिमंडल और अन्य उद्योग प्रतिनिधियों के लिए जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत अमित कुमार विशेष रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे।
Updated on:
7 Sep 2024, 11:31 AM IST
Published on:
7 Sep 2024, 11:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.