जयपुर। राजस्थान में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। पिंडवाड़ा-आबू रोड हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायल को तुरंत पिंडवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025: सीएम भजनलाल ने दिया ऐसा तोहफा, पुलिसवालों की हो गई ‘बल्ले-बल्ले’, देखें वीडियो