23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बारिश में उखड़ी वनस्थली-भातडिया सड़क, घटिया निर्माण के आरोप

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

Rajasthan

तीन माह पहले बनी 3 किमी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई

वनस्थली. ग्राम पंचायत वनस्थली से भातडिया तक हाल ही में निर्मित डामर सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। करीब तीन माह पहले बनी लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़कर बाहर आ गया है और गड्ढे बन गए हैं। इससे ग्रामीणों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी है।

ग्रामीण जयसिंह राजावत ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में रोड़ी और डामर सहित अन्य निर्माण सामग्री का निर्धारित मानकों के अनुसार मिश्रण नहीं किया गया। इसके कारण पहली ही बारिश में सड़क की परत उखड़ने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर भी पर्याप्त गिट्टी और डामर नहीं डाला गया, जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य से संबंधित सूचना बोर्ड भी मौके पर नहीं लगाया गया। सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर ग्रामीणों ने फोटो और वीडियो बनाकर जनप्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों को भेजे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि विधायक रामसहाय वर्मा को भी समस्या से अवगत कराया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री और जिला कलक्टर को भी जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र भेजा गया है।