12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज ने बढ़ाया महिला कर्मचारियों का मनोबल

राजस्थान रोडवेज ने अब खेल के माध्यम से कर्मचारियों के काम के तनाव को कम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर महिला कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया गया। खेल प्रतियोगिता में निगम की महिला कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
roaswes_gems.jpg

जयपुर। राजस्थान रोडवेज ने अब खेल के माध्यम से कर्मचारियों के काम के तनाव को कम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर महिला कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया गया। खेल प्रतियोगिता में निगम की महिला कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया।

निगम के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि कर्मचारी लगातार कम्प्यूटर पर कार्य करने एवं सीट पर कार्य के दबाव के चलते थकान महसूस करते हैं। इसी दबाव को कम करने एवं नई उर्जा के संचार के लिये एक नवाचार के रूप में मुख्यालय स्तर पर पहली बार खो-खो, म्यूजिकल चेयर, रिले रेस, हर्डल रेस आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में हर्डल रेस में प्रथम अनिता बडसीवाल एवं द्वितीय सोनम, रिले रेस में प्रथम हेमलता फोगाट एवं द्वितीय अक्षिता चौहान, म्यूजिकल चेयर में प्रथम कल्पना एवं द्वितीय कमलेश, स्पून विद लेमन में प्रथम अनिता बडसीवाल एवं द्वितीय कल्पना रहीं। विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार स्वरूप पेन प्रदान किए गए। महिला कर्मचारियों में इस प्रतियोगिता के प्रति विशेष उत्साह रहा।