जयपुर

RPSC Paper Leak: नकलची गिरोह की की संपत्ति जब्त करेगी सरकार

RPSC 2nd grade teacher exam paper Leak: वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस बहुत सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीजीपी ने एलान कर दिया है की इन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं इनसे संबंधित संपत्ति भी जब्त होगी। आरोपियों के मददगारों को भी नहीं बक्शा जाएगा। इस मामले में अब तक पुलिस ने 55 लोगों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Dec 25, 2022

RPSC 2nd grade teacher exam paper Leak: वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस बहुत सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीजीपी ने एलान कर दिया है की इन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं इनसे संबंधित संपत्ति भी जब्त होगी। आरोपियों के मददगारों को भी नहीं बक्शा जाएगा। इस मामले में अब तक पुलिस ने 55 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा है कि पकड़े गए और फरार चल रहे बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। इनसे जुड़े लोगों से भी पुलिस को पूछताछ करने के लिए कहा गया है। गैंग चलाने वाले, बदमाशों को शरण देने,आर्थिक सहायता करने की बात सामने आएगी तो उनके खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा।


सबसे अधिक जालोर के छात्र
गिरफ्तार किए 45 में से 43 छात्र जालोर के ही वाले हैं। एक-एक छात्र बीकानेर और जोधपुर का है। पकड़े गए स्टूडेंट्स में 6 लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से युवतियों को 2 और युवकों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। अब पकड़े गए छात्रों में से अब कोई भर्ती परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

अब आमने सामने होगी पूछताछ

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अब तक उदयपुर पुलिस की पकड़ में आए सुरेश विश्नोई और भजनलाल को भी आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगा। आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि उन्होंने पेपर के लिए सबसे पहले किससे बात की। कौन उनको इस बारे में सब कुछ बता रहा था? सुरेश ढाका और भूपेंद्र की तलाश की जा रही है। उदयपुर से जालोर और जयपुर के लिए टीमें रवाना की गई, जो लगातार दबिश दे रही है।

Published on:
25 Dec 2022 11:25 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर