
ashok gehlot : सीएम गहलोत ने कहा पीएम मोदी मुझे इस बात का दुख है, उधर लोग बोले बात तो सही है !
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के तीन स्थानों पर वन्य जीव संरक्षण के लिए 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
इस राशि से पालीघाट सवाई माधोपुर (राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य) में घड़ियालों के सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए, खींचन जोधपुर में कुरजां सरंक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए एवं राष्ट्रीय मरू उद्यान में गोड़ावन संरक्षण के लिए 5 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
गौरतलब है कि गहलोत ने इस संबंध में राज्य बजट 2023-24 में घोषणा की थी।
ऋण दस्तावेजों पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट की अवधि बढ़ी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिए जाने वाले ऋण के दस्तावेजों पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट की अवधि 31 मार्च, 2024 तक बढ़ा दी है। पहले यह अवधि 31 मार्च, 2023 तक थी। गौरतलब है कि इस योजना के तहत स्ट्रीट वेण्डर्स तथा अनौपचारिक क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले लोगों को 50 हजार रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
Published on:
18 Jun 2023 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
