2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेरोज़गार युवाओं के लिए 10 हज़ार 920 पदों पर एलडीसी की भर्ती को लेकर आई ये बड़ी खुशखबरी, अब होगा ये

बेरोज़गार युवाओं के लिए 10 हज़ार 920 पदों पर एलडीसी की भर्ती को लेकर आई ये बड़ी खुशखबरी, अब होगा ये

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Apr 11, 2018

student

student

जयपुर

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एलडीसी के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में होने वाले बदलाव ख़ारिज कर दिए गए है। 10 हज़ार 920 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने एलडीसी के 10 हज़ार 920 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में बदलाव के लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा था जिसे सरकार ने हाल ही में ख़ारिज कर दिया है।


सरकार ने खारिज किया बोर्ड का ये प्रस्ताव

आपको बता दें की प्रशानिक सुधार विभाग की ओर से 10 हज़ार 920 पदों पर एलडीसी के पद के लिए भर्तियां होनी है। इन्हीं भर्तियों पर पैटर्न के संबंध में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सरकार के सामने इन पदों पर होने वाली भर्तियों में बदलाव को लेकर प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को सरकार ने ख़ारिज कर दिया है। अब पुराने पैटर्न पर ही परीक्षा करवाई जाएगी आगामी भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।

जल्द ही होगी इन पदों पर भर्ती

अगर इन भर्तियों में बदलाव होता तो परीक्षा में निश्चित ही देरी होती और सरकार भर्तियों की प्रक्रिया को आगमी चुनावों से पहले ही करवाना चाहती है, ऐसे में सरकार ने इस प्रस्ताव को ख़ारिज कर पुराने पैटर्न से ही परीक्षा करवाने के लिए कहा है।

विभाग के मुख्य सचिव एनसी गोयल ने बोर्ड को परीक्षा जल्द ही करवाने के निर्देश दिए है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयीय सेवा चयन बोर्ड जल्द ही इन पदों पर पुराने पैटर्न के साथ भर्तियां करवाएगा।

ये कहना था मुख्यसचिव का

विभागों की और भर्ती एजेंसियों की बैठक का आयोजन किया गया था। जिससे भर्तियों को लेकर किसी भी तरिके की रुकावट न हो। बोर्ड स्तर के भर्तियों से संबंधित भी कुछ मामले रुके हुए थे जिन्हें दूर किया गया है, जल्द ही भर्तियों के लिए विज्ञप्तियां जारी की जाएगी।

निहालचंद गोयल, मुख्यसचिव

Story Loader