28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JDA Decision : जेडीए का बड़ा फैसला, जयपुर मेट्रो को 2 तहसीलों में देगा जमीन

JDA Decision : जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बड़ा फैसला लिया है। जेडीए, जयपुर मेट्रो को 2 तहसीलों में जमीन देगा।

2 min read
Google source verification
JDA big decision will give land to Jaipur Metro in 2 tehsils

फाइल फोटो पत्रिका

JDA Decision : जेडीए की भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की 220वीं बैठक शुक्रवार को मुख्यालय में हुई। सार्वजनिक परिवहन के विस्तार और आधारभूत सुविधाओं को मजबूती देने के लिए जयपुर मेट्रो को भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया।

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को नॉन-फेयर रेवेन्यू गतिविधियों के लिए तहसील मौजमाबाद के ग्राम मानपुरा में 7.45 हेक्टेयर और तहसील फागी के ग्राम भोजपुरा में 10.0529 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को 33/11 केवी जीएसएस के निर्माण के लिए तहसील फागी के ग्राम चकवाड़ा में 1000 वर्ग मीटर भूमि आवंटन को भी मंजूरी प्रदान की गई।

13 फरवरी को भी मेट्रो को जमीन आवंटित की गई थी

इससे पूर्व जयपुर में मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ा कदम उठाया गया था। जेडीए में शुक्रवार 13 फरवरी को भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की बैठक में मेट्रो को जमीन आवंटित की गई। इससे मेट्रो के काम को गति मिलेगी।

जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के फेज-1 सी (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर वाया गलता गेट) कार्य के लिए 919.00 वर्ग मीटर अस्थायी आवंटित की गई है। इसी फेज के अलाइनमेंट में आने वाली वन विभाग की भूमि के बदले समान जेडीए ग्राम दौलतपुरा में 2.01 हेक्टेयर जमीन देगा। जमीन आवंटन की इस प्रक्रिया से मेट्रो विस्तार कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी और परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।

1- फेज-2 के लिए निवारू रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले योजना में 3882 वर्ग मीटर नॉन-फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई। ग्राम शिवदासपुरा, तहसील चाकसू में 8000 वर्गमीटर नॉन-फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई।
2- झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीवर संबंधी कार्यों के अंतर्गत एसटीपी निर्माण के लिए ग्राम पचार, कालवाड़ में 20,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित की।

जयपुर मेट्रो फेज-2 में बनाए जाएंगे 36 मेट्रो स्टेशन

जयपुर मेट्रो फेज-2 का रूट बेहद सुविधाजनक है। यह रूट ट्रैफिक सर्वे, फील्ड स्टडी और आर्थिक विश्लेषण के आधार पर तैयार किया गया है। नया फेज में मेट्रो टोड़ी मोड़ (सीकर रोड) से लेकर प्रह्लादपुरा (टोंक रोड के पास रिंग रोड) तक चलेगी। यह करीब 43 किमी लंबा कॉरिडोर होगा। इसमें 36 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।