24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के जवाहर नगर में 700 किलो से ज्यादा नकली पनीर पकड़ा, 5 दिन में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई

Jaipur fake paneer: जयपुर के जवाहर नगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 700 किलो से ज्यादा नकली पनीर बरामद किया। डेयरी पर छापे के बाद खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच शुरू की।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 28, 2026

analog paneer

नकली पनीर पकड़ा (पत्रिका फाइल फोटो)

Jaipur Fake Paneer Seized: राजधानी जयपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ छेड़ी गई जंग में जवाहर नगर थाना पुलिस को शनिवार को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने टीला नंबर-1 स्थित एक डेयरी पर छापा मारकर 700 किलो से अधिक नकली पनीर बरामद किया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इसी इलाके में महज पांच दिनों के भीतर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे पूरे शहर के डेयरी व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सूचना पर छापा

जवाहर नगर थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीला नंबर-1 स्थित राजेश डेयरी पर भारी मात्रा में मिलावटी मावा और पनीर की खेप पहुंचने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया। जब पिकअप गाड़ी (नंबर RJ-14 GL-0796) डेयरी पर पहुंची और माल उतारा जाने लगा, तभी पुलिस ने दबिश दे दी।

मौके पर भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर और मावा देखकर तुरंत खाद्य विभाग की टीम को सूचित किया गया। खाद्य निरीक्षकों ने मौके पर पहुंचकर सैंपल्स लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

5 दिन पहले भी पकड़ा गया था नकली पनीर

जवाहर नगर पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले रविवार को भी शांति पथ स्थित 'क्वालिटी पनीर सेंटर' पर ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। उस समय भी पिकअप से उतारा जा रहा भारी मात्रा में नकली पनीर, घी और क्रीम जब्त की गई थी।

पुलिस की इस बैक-टू-बैक कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि इलाके में मिलावटखोरी का जाल काफी गहरा फैला हुआ है।इस पूरी रेड को एडीसीपी आलोक सिंघल और एसीपी लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। टीम में कांस्टेबल अशोक और धर्मपाल की भूमिका अहम रही।

सेहत से खिलवाड़: असली बताकर बेच रहे थे 'सफेद जहर'

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस पनीर और मावे को बाजार में असली बताकर महंगे दामों पर बेचा जाना था। मिलावटखोर अक्सर इसे पाम ऑयल, यूरिया या डिटर्जेंट जैसे खतरनाक रसायनों से तैयार करते हैं, जो मानव शरीर के लिए बेहद घातक है। होली के समय भी इसी क्षेत्र से 250 किलो नकली मावा पकड़ा गया था, जिसके बाद से पुलिस ने इस इलाके को रडार पर रखा हुआ है।

आगे क्या?

खाद्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और डेयरी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नकली माल जयपुर में और कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था।