जयपुर

RTH bill : सीएम अशोक गहलोत ने शेयर किया वीडियो, कहा देखिये क्यों अपनाए इसे पूरा देश ?

गहलोत ने वीडियो के साथ ट्वीट किया, राजस्थान बना देश का पहला #RightToHealth वाला प्रदेश...देखिये क्यों अपनाए इसे पूरा देश

less than 1 minute read
Apr 05, 2023
RTH bill : सीएम अशोक गहलोत ने शेयर किया वीडियो, कहा देखिये क्यों अपनाए इसे पूरा देश ?

जयपुर। RightToHealth की चर्चा राजस्थान में ही नहीं पूरे देश में हो रही है। अब सीएम अशोक गहलोत ने यह कहा है कि इसको पूरे देश को अपनाना चाहिए। उनका कहना है अन्य राज्यों को राजनीतिक विरोध से परे हर जिंदगी को बचाने के लिए इसे लागू करने पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने एक वीडियो के साथ ट्वीट किया, राजस्थान बना देश का पहला #RightToHealth वाला प्रदेश...देखिये क्यों अपनाए इसे पूरा देश। इसमें दिखाया गया है कि कैसे समय पर इलाज न मिल पाने के कारण लोगों ने अपनों को खो दिया और किस तरह लोग लाचार नजर आए।

इस ट्वीट को 3000 बार से ज्यादा रीट्वीट किया जा चुका है। इसको लाइक भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्शन भी जमकर दिए हैं।
राइट टू हेल्थ को ज्यादातर लोगों ने सराहा है। एक यूजर ने लिखा, अशोक गहलोत की यह योजना पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व भर में चर्चा का विषय है। यह राजस्थान सरकार का ग्रेट स्टेप है। इसके साथ ही #SupportRTH भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। इससे पहले हैशटैग राइट टू हेल्थ संजीवनी है, ट्रेंड में रहा। चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और अब RightToHealth बिल लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

Published on:
05 Apr 2023 10:48 am
Also Read
View All

अगली खबर