29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑक्सीजन परिवहन के​ लिए आरटीओ राकेश शर्मा सहित 30 अधिकारियों और कर्मचारियों सम्मानित

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिवहन भवन में परिवहन आयुक्त महेंद्र सोनी ने ध्वजारोहण किया। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोनी ने कोविड-19 की विकट स्थितियों के दौरान प्रदेश में ऑक्सीजन परिवहन में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 30 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Google source verification
rto jaipur

ऑक्सीजन परिवहन के​ लिए आरटीओ राकेश शर्मा सहित 30 अधिकारियों और कर्मचारियों सम्मानित

जयपुर
75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिवहन भवन में परिवहन आयुक्त महेंद्र सोनी ने ध्वजारोहण किया। राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोनी ने कोविड-19 की विकट स्थितियों के दौरान प्रदेश में ऑक्सीजन परिवहन में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 30 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।

इनमें प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राकेश शर्मा, संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) निधि सिंह, उप परिवहन आयुक्त (प्रशासन) अमृता चौधरी, उप वित्तीय सलाहकार श्री मनोज गर्वा, अलवर आरटीओ रानी जैन, आरटीओ अजमेर अर्जुन सिंह राठौड़, निजी सचिव (परिवहन आयुक्त) विजय कुमार मल्होत्रा, जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) भीलवाड़ा डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौ़ड़, डीटीओ जोधपुर गणपत पूनड़, डीटीओ भिवाड़ी सुमन डेलू, डीटीओ उदयपुर डॉ. कल्पना शर्मा, डीटीओ आबू रोड़ पीआर जाट, डीटीओ (प्रर्वतन) जयपुर आरके चौधरी, अतिरिक्त निजी सचिव (अतिरिक्त परिवहन आयुक्त) बृजमोहन चूलेट, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।

परिवहन निरीक्षक राजेश स्वामी, आशीष जैन, रजनीश विद्यार्थी, झाबर सिंह, सहायक लेखा अधिकारी द्वितीय जयपुर संदीप लुहाड़िया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हनुमान सहाय शर्मा, परिवहन उप निरीक्षक अनिल कुमार मीणा, हंसराज टैपण, दीपक शर्मा, सूचना सहायक रेखा शर्मा, कृतिका शर्मा, यमन खंडेलवाल, वाहन चालक किशोर सिंह, रामप्रकाश, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रीतम सिंह को भी परिवहन आयुक्त और अपर परिवहन आयुक्त ने सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित प्रदेष के कई आरटीओ-डीटीओ, निरीक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल रहे