
RU Election Result 2022: राजस्थान विश्वविद्यालय को नया अध्यक्ष मिल गया है। एनएसयूआई से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े निर्मल चौधरी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उनकी यह जीत इस मायने में भी बड़ी है कि वो सचिन पायलट खेमे से आते हैं। ऐसे में निर्मल की जीत ने कांग्रेस को बड़ा संदेश दिया है। उधर, नंबर दो पर भी सचिन पायलट खेमे के नेता और कैबिनेट मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल रही है। ऐसे में फिर सवाल उठ रहा है कि आखिर एनएसयूआई ने किस आधार पर रितु बराला का चयन किया।
छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही एनएसयूाई से सबसे प्रबल दावेदार निर्मल चौधरी को ही माना जा रहा था। निर्मल ने चुनाव से पहले ही रैलियां निकालकर अपने ताकत का संदेश भी दिया, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बागी तेवर दिखाए। उधर मंत्री पुत्री ने भी निर्दलीय ताल ठोक दी। दोनों को मिले वोटों से साफ हो गया है कि एनएसयूआई ने गलत टिकट चयन किया। यह भी माना जा सकता है कि पिछले कई सालों का ट्रेंड निर्दलीयों के पक्ष में रहा है। उसी ट्रेंड का इस बार भी पालन हुआ और निर्दलीय निर्मल चौधरी को जीत मिली है।
यह भी पढ़ें : RU Election: : लो हो गया फैसला...निर्मल चौधरी होंगे राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष
मुकेश भाकर ने ही उतारा मैदान में
विधायक मुकेश भाकर ने ही निर्मल चौधरी को चुनाव लड़ाया है। सचिन पायलट खेमे के मुकेश राजस्थान यूनिवर्सिटी के नए रणनीतिकार के रूप में उभरे हैं। इससे पहले भी उन्होंने प्रभा चौधरी को चुनाव लड़ाया और जिताया। पायलट ने ही उन्हें लाडनूं से टिकट दिया था और उन्होंने जीत दर्ज की। अब निर्मल चौधरी की जीत से उनका कद फिर बढ़ा है। उधर, निहारिका जोरवाल ने भी दूसरा स्थान प्राप्त करके यह साबित किया है कि उन्हें भी अगर एनएसयूआई टिकट देती तो शायद अध्यक्ष का पद उनकी झोली में होता।
Published on:
27 Aug 2022 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
