11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में तोड़फोड़ और उत्पात, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Nov 17, 2018

ruckus against congress candidate in Sawai Madhopur

ruckus against congress candidate in Sawai Madhopur

सवाईमाधोपुर। कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से खफा एक दावेदार के समर्थकों ने यहां बजरिया के सिविल लाइन स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर जमकर तोडफ़ोड़ की। वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही उनको सवाईमाधोपुर से प्रत्याशी घोषित किए जाने का विरोध किया। कार्यालय पर लगे बैनर व होर्डिंग भी फाड़ दिए। कचरा पात्र फेंक दिए। चाय की थडिय़ों की टेबलें फेंकी। हालांकि हंगामा बढ़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और उत्पाती युवकों पर लाठीचार्ज किया। उनको दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां भांजी। ट्रक यूनियन तक उनको दौड़ा। वहां से कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। वहीं दर्जनों बाइकें जब्त की। पुलिस उनको मानटाउन थाने ले गई। वहीं पुलिस उपाधीक्षक सौरभ तिवारी ने उस दावेदार को भी पाबंद किया, जिसके समर्थक थे।

उधर, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची शनिवार को जारी कर दी। आपको बता दें कि बीजेपी ने आठ नाम घोषित किए हैं। इन आठ में एक महिला है। वहीं बड़ी बात ये है कि सवाई माधोपुर से बीजेपी की विधायक दीया कुमारी का टिकट काट दिया गया है। इनकी जगह आशा मीणा को टिकट दिया गया है।

आपको बता दें कि पार्टी में टिकट के लिए काफी घमासान मचा हुआ है। इस बीच जयपुर राजपरिवार की सदस्य और सवाई माधोपुर से बीजेपी की विधायक दीया कुमारी का टिकट काट दिया गया है। बता दें कि टिकट को लेकर पहले कई अटकलें चल रही थीं और इन पर विराम लगाते हुए दीया कुमारी ने कहा था कि वे चुनाव सिर्फ सवाईमाधोपुर सीट से लड़ेंगी। ऐसे में उनकी राह आसान नहीं थी, क्योंकि पार्टी में एक लम्बे वक्त के बाद मीणा समाज के कद्दावर नेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने घर वापसी की है। सवाईमाधोपुर में मीणा का खासा प्रभाव देखा जाता है। ऐसे में पूर्व में ही ये अनुमान लगाया जा रहा था कि मीणा अपने खास को यहां से उम्मीदवार बनाना चाहते थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग