जयपुर

संसद सत्र में हंगामे से आपकी जेब पर पड़ता है बड़ा फर्क

मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप और नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही लगभग आधे समय हो ही नहीं सकी। इससे आम जनता का जेब पर बड़ा फर्क पड़ता है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक मिनट संसद की कार्यवाही चलने में लगभग 2.5 लाख रुपए खर्च होते हैं। रिपोर्ट में जानिए हर सांसद पर एक दिन में आपकी मोटी कमाई से कितना पैसा खर्च होता है..

2 min read
Aug 14, 2023
संसद सत्र में हंगामे से आपकी जेब पर पड़ता है बड़ा फर्क

17 वीं लोकसभा के मानसून सत्र में संसद 17 दिन चली और आधे से ज्यादा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप और नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही लगभग आधे समय हो ही नहीं सकी। इससे आम जनता का जेब पर बड़ा फर्क पड़ता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार एक मिनट संसद की कार्यवाही चलने में लगभग 2.5 लाख रुपए खर्च होते हैं। इस गणना के अनुसार 1 घंटे कार्यवाही में 1.5 करोड़ का खर्च होता है। इसमें सांसदों को मिलने वाले भत्ते, संसद के कर्मचारियों की तनख्वाह, संसद को चलाने का खर्च और अन्य खर्चे शामिल हैं।

साल में कितने सत्र होते हैं?
संसद में साल में तीन सत्र चलते हैं।
- बजट सत्र - फरवरी से मई तक
- मानसून सत्र - जुलाई से अगस्त तक
- शीत सत्र - नवंबर से दिसंबर तक
हर सत्र में संसद तय दिनों में चलती है। रोज संसद की कार्यवाही 11 से 6 बजे तक यानि 7 घंटे चलती है जिसमें 1 घंटे का लंच ब्रेक भी होता है।

पिछले 6 सत्रों में खर्च हुए 1152 करोड़
- कल समाप्त हुए मानसून सत्र सहित पिछले 6 सत्रों में संसद कुल 128 दिन चली है। इसमें आए दिन स्थगन, हंगामा और नारेबाजी की खबरें सामने आती रही हैं। एक दिन की सदन की कार्यवाही पर लगभग 9 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। इस तरह पिछले 6 सत्रों में जहां जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ है, वहां जनता का 1152 करोड़ रुपया इस कार्यवाही पर खर्च हुआ है।

हर सांसद पर एक दिन में 1 लाख से ज्यादा खर्च
अगर मान लिया जाए कि दोनों सदनों में सभी दिन सांसदों की उपस्थिति पूरी रही तो लोकसभा के 543 और राज्यसभा के 245 सांसद मिलाकर कुल 788 सांसद होते हैं। एक दिन की कार्यवाही में इस हिसाब से हर सांसद पर लगभग 1 लाख 14 हजार रुपए खर्च हो रहे हैं। देश के आम इंसान की जितनी मासिक सैलरी नहीं है उससे ज्यादा एक दिन में हर सांसद के ऊपर खर्च किया जा रहा है। उसमें भी अधिकतर खर्च नारेबाजी, हंगामे और स्थगन में व्यर्थ हो रहा है।

Published on:
14 Aug 2023 12:27 pm
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 63 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (21 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 63 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने ली करवट, इन 8 जिलों में तेज बारिश के साथ गिरे ओले; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

UGC New Guidelines : यूजीसी के नए नियम पर मचा बवाल, करणी सेना ने चेताया, राजस्थान में एस-4 का हुआ गठन, जानिए क्यों?

जयपुर में विधानसभा के सामने थार का तांडव: बगल में महिला और हाथ में मोबाइल पर बात करते मचाई तबाही, 4 गाड़ियों को रौंदा

आपकी बात: बच्चों के साथ बुलिंग जैसी घटनाएं न हों, इसके लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?

अगली खबर