16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के जन्मदिन पर रन फॉर लंग्स मैराथन, 10 किलोमीटर दौड़े मंत्री चांदना

-अल्बर्ट हॉल से ओटीएस चौराहे तक थी 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़, प्रदेश एनएसयूआई की ओर से किया गया था मैराथन दौड़ का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
nsui

nsui

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर इस बार प्रदेश एनएसयूआई की ओर से रन फॉर लंग्स मैराथन का आयोजन किया गया। आज सुबह 5:30 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और मुख्य सचेतक महेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर लंग्स मैराथन को रवाना किया।

इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य लोग भी 10 किलोमीटर तक मैराथन में दौड़े। मैराथन दौड़ सुबह 8 बजे ओटीएस चौराहे पर जाकर समाप्त हुई।

खेल मंत्री अशोक चांदना दौड़ 10 किलोमीटर
वहीं रन फॉर लंग्स मैराथन दौड़ के सबसे आकर्षक चेहरा खेल मंत्री अशोक चांदना रहे। अल्बर्ट हॉल से लेकर ओटीएस चौराहे तक अशोक चांदना बिना रुके पूरे 10 किलोमीटर दौड़े और युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रन फॉर लंग्स एक शानदार आयोजन है, जिसके जरिए युवाओं को फिट रहने संदेश दिया गया है।

साथ ही कोरोना महामारी के बीच अगर प्रतिदिन दौड़ लगाई जाए तो लंग्स बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने शानदार मैराथन के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। पीसीसी चीफ ने कहा कि आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाते हुए जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद भी करनी है।


मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि
वहीं मैराथन दौड़ से पहले आयोजकों ने देश के गौरव फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। मंच पर उपस्थित मंत्रियों और धावकों ने दो मिनट का मौन रखकर मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात निधन हो गया था।