30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video viral निडर यूक्रेनवासी: ह​थियारबंद रूसी सैनिक से बोली महिला, अपनी जेब में सूरजमुखी के बीज रखो, जब मरोगे तो हमारी मिट्टी पर फूल बनकर खिलोगे

russia ukraine crisis : यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले: रूसी सैनिक हमारी पीठ नहीं, चेहरे ही देखेंगे, हम न झुकेंगे, न पीछे हटेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankita Sharma

•

Updated: 25 Feb 2022, 3:51 PM IST

video viral निडर यूक्रेनवासी: ह​थियारबंद रूसी सैनिक से बोली महिला, अपनी जेब में सूरजमुखी के बीज रखो, जब मरोगे तो हमारी मिट्टी पर फूल बनकर खिलोगे

video viral निडर यूक्रेनवासी: ह​थियारबंद रूसी सैनिक से बोली महिला, अपनी जेब में सूरजमुखी के बीज रखो, जब मरोगे तो हमारी मिट्टी पर फूल बनकर खिलोगे


- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दर्द: 'जंग में सबने अकेला छोड़ा'


जयपुर। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में जबर्दस्त तबाही मची है। इस युद्ध से यूक्रेनवासी डरे हुए हैं और सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। लेकिन फिर भी वे रूस के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं। यूक्रेन के लोग अपने देश को बचाने के पूरे प्रयास करते दिख रहे हैं। यहां के आम नागरिक जहां खुद सेना में शामिल होकर हथियार उठा रहे हैं। वहीं कई यूक्रेनवासी रूसी सैनिकों से उलझते हुए भी दिख रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें यूक्रेन की एक निडर महिला नजर आ रही है। यह महिला यूक्रेन में घुसे रूसी सैनिकों को जमकर डांट रही है और बोल रही है कि तुम मेरे देश में क्या कर रहे हो, ये हमारी जमीन है। इतना ही नहीं इस महिला ने रूसी सैनिकों को ललकारा और कहा कि अपनी जेब में सूरजमुखी के बीज रख लो। जब तुम मारे जाओगे तक हम तुम्हें दफना देंगे और तुम फूल बनकर हमारी मिट्टी पर खिलना। हैरानी की बात तो यह है कि जिन सैनिकों को महिला यह कह रही है उन्होंने हाथों में बंदूकें ले रखी हैं। फिर वह निडर होकर अपनी बात कह रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग इस बहादुर महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस बहादुरी को अद्भुत बता रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि हम तुम्हारे साथ हैं।


ओडेसा द्वीप के सभी यूक्रेन सैनिक शहीद, आत्म समर्पण से किया था इनकार

गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी साफ कहा है कि यूक्रेन रूस से डरने वाला नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले, रूसी सैनिक हमारी पीठ नहीं, चेहरे ही देखेंगे, हम न झुकेंगे, न पीछे हटेंगे।हालांकि इस दौरान उनका दर्द भी छलक पड़ा। उन्होंने कहा- 'जंग में सबने अकेला छोड़ दिया, जिन्होंने जान गंवाई वे यूक्रेन के हीरो से कम नहीं हैं।' जेलेेंस्की ने नागरिक ठिकानों पर रूसी हमलों की निंदा की। यूक्रेन में अब तक 137 सैनिकों व नागरिकों की मौत की खबर है। बमबारी में 316 लोग घायल हुए हैं। वहीं ओडेसा द्वीप पर रूस ने कब्जा कर लिया है। वहां तैनात सभी यूक्रेनी सीमा रक्षक मारे जा चुके हैं। इन सभी रक्षकों ने रूस के आगे आत्मसमर्पण करने से मना कर दिया था। रूसी विमानों ने आज भी कीव पर बमबारी जारी रखी। अमरीकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार अगले 96 घंटों में यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस कब्जा कर लेगा। इसके एक सप्ताह के भीतर वहां की मौजूदा सरकार के स्थान पर रूस समर्थित सरकार काबिज हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग