30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

russia ukraine crisis : रुसी सेना ने अचनाक चला दी गोलियां, बेटा बोला -“पापा प्लीज आप मरना नहीं…आपको जिंदा रहना है”

russia ukraine news : दर्द, डर और आंसुओं की कहानियां बयां कर रही यूक्रेन की गली-गली
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankita Sharma

•

Updated: 5 Mar 2022, 9:48 AM IST

russia ukraine crisis पापा प्लीज आप मरना नहीं...

russia ukraine crisis पापा प्लीज आप मरना नहीं...

russia ukraine news

जयपुर। यूक्रेन से भारतीय स्टूडेंट्स के स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है। आज सुबह यूक्रेन से आठ युवा जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रफीक खान ने युवाओं का स्वागत किया। ये सभी युवा मुंबई की उड़ान से जयपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से इन्हें सर्किट हाउस और फिर अपने गृह जिलों में भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर रूस का यूक्रेन पर हमला अब और तेज हो गया है। शुक्रवार तड़के रूसी मिसाइल ने यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर हमला किया। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट पर रूसी हवाई हमले ने दुनियाभर में खलबली मचा दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रमुख सलाहकार ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट में आग का वीडियो ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से बात की। जेलेंस्की ने रूस पर 'परमाणु आतंक' फैलाने का आरोप लगाया है। एक ओर यूक्रेन रूसी सैनिकों का डटकर सामना कर रहा है, वहीं दूसरी ओर यूक्रेन में मची तबाही के बीच दर्द, डर और आंसूओं की कहानियां गली-गली में देखने को मिल रही है। कहीं पूरे-पूरे परिवार मारे गए हैं तो कई बच्चों के सामने उनके माता-पिता ने दम तोड़ दिया। कुछ बच्चे ऐसे हैं जो जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, वो इस बात से बेखबर हैं कि अब इस दुनिया में उनका कोई बचा ही नहीं है। माता-पिता-भाई-बहन-दादा-दादी सब इस दुनिया को अलविदा बोल चुके हैं।

पापा, आपको जिंदा रहना है

ओलेह बुलावेंको नामक शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओलेह अपने बेटे और पालतू डॉग्स को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कीव से निकलने का फैसला किया। वह कार में सवार होकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उन्हें रूसी सैन्य काफिला मिल गया। ओलेह के बेटे ने इस पूरी घटना को शूट किया। जिसके अनुसार रूसी सैनिक ओलेह को बोलते हैं कि कार से निकलो और घुटनों के बल बैठ जाओ। ओलेह उनसे आग्रह करते हैं कि उन्हें जाने दें, लेकिन इतने में ही रूसी सैनिक गोलीबारी कर देते हैं। ओलेह को भी कई गालियां लगती हैं। इसके बाद रूसी सैनिक वहां से चले गए। ओलेह का बेटा उन्हें कार के पीछे खींचने की कोशिश करता है, लेकिन ओलेह बोलते हैं कि उनका पैर फट गया है। वीडियो में ओलेह का बेटा अपने पिता से बार-बार एक ही बात बोल रहा है, पापा मैं आपसे भीख मांगता हूं, आप प्लीज मरना नहीं। आपको जिंदा रहना है, आप प्लीज मत मरो, लेकिन ओलेह जिंदगी की जंग हार जाते हैं। वीडियो में ओहेल खून से लथपथ सड़क पर पड़े हुए साफ नजर आ रहे हैं।

13 साल की सोफिया को नहीं पता, अब वह दुनिया में अकेली है

13 साल की सोफिया अपने माता-पिता, दस साल की बहन पोलीना और पांच साल का भाई शिमोन के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही थी कि अचानक रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। खतरे को भांपते हुए पिता वेट्स एंटोन कुद्रिन और मां स्वेतलाना ने कीव छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने का फैसला लिया, लेकिन वेट्स को क्या पता था कि रूसी सैनिक मौत बनकर उनका पीछा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कीव से बाहर निकलते समय वेट्स की कार पर गोलीबारी की गई, जिसके वेट्स और स्वेतलाना की मौेके पर ही मौत हो गई। सोफिया की बहन पोलीना और भाई शिमोन को गंभीर घायल अवस्था पर में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पोलीना की कुछ ही घंटों में मौत हो गई। आज शिमोन भी जिंदगी की जंग हार गया। वहीं सोफिया अब भी वेंटिलेटर पर है। वह गंभीर है और यह नहीं जानती कि उसका पूरा परिवार इस दुनिया को अलविदा बोल चुका है।