17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक करोड़ से ज्यादा का कर्जा… छह करोड़ की संपत्ति के मालिक है सचिन, जानें Financial स्थिति

Rajasthan Assembly Election 2023 : सचिन पायलट ने टोंक से दूसरी बार प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन, एफिडेबिट में हुआ सारा से तलाक का खुलासा, जैसे ही उनका शपथ पत्र सार्वजनिक हुआ तो राजनीतिक गलियारों के साथ हर जगह पर इसकी सुर्खियां बन गई

2 min read
Google source verification
sachin pilot

एक करोड़ से ज्यादा का कर्जा... छह करोड़ की संपत्ति के मालिक है सचिन, जानें Financial स्थिति

टोंक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने मंगलवार दोपहर नामांकन भरा। यहां सिविल लाइन में बनाए गए आरओ कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। पायलट टोंक विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। उन्होंने 2018 में भी टोंक से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। पायलट ने एफिडेबिट में खुद को तलाकशुदा दर्शाया है। शपथ पत्र में अपने बेटे आरन और विहान का नाम दर्शाया है। वहीं खुद को उनका अभिभावक बतौर लिखा है।

19 साल पहले हुई थी शादी
पायलट की शादी उन्नीस साल पहले वर्ष 2004 में सारा पायलट से हुई थी। सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला की बेटी है। उनके दो बच्चे आरन एवं विहान हैं। शपथ पत्र से पहले सचिन और सारा के तलाक की जानकारी कभी सार्वजनिक नहीं हुई थी। हालांकि बीच-बीच में कई बार दोनों के बीच रिश्तों में अनबन की खबरें आई थी। अब पायलट के शपथ पत्र से अब इस पर मुहर लग गई है।

यह चल-अचल सम्पत्ति
पायलट ने शपथ पत्र में 5 करोड़ 71 लाख 49 हजार की कुल सम्पत्ति बताई है। इसमें बेटे आरन के नाम 20.18 लाख तथा विहान के नाम 6.34 लाख की सम्पति बताई है। उनके पास गहने 87 हजार के बताए हैं। वाहन भी नहीं होना दर्शाया गया है। अन्य देनदारियों में 1 करोड़ 26 लाख का लोन दर्शाया है। उनके गांव खरकली कानपुर उत्तर प्रदेश में कृषि भूमि है। जिसकी 89.12 लाख रुपए बाजार दर आंकी गई है। उन्होंने आवास की अनुमानित कीमत 52 लाख रुपए बताई है।


यह भी जानकारी शपथ पत्र में शामिल

1. शपथ पत्र में उन्होंने दर्शाया है कि उनके खिलाफ कोई अपराधिक मामला नहीं है। उनके खिलाफ कोर्ट में भी कोई केस विचाराधीन नहीं है।

2. पायलट ने पिछले वर्षों में अपनी आय इस प्रकार घोषित की है। इसमें वर्ष 2022-23 में 64,34,470, वर्ष 2021-22 में 13,55,470, वर्ष 2020-21 में 77,5240, वर्ष 2019-20 में 28,43,400 तथा वर्ष 2018-19 में 85,0550 बताई है।