13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानपुर पहुंचे सचिन पायलट, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

Rajasthan

मानपुर. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को मानपुर पहुंचे और पूर्व सरपंच रंगलाल सैनी के पुत्र शेरसिंह सैनी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। पायलट ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान पूर्व मंत्री ममता भूपेश, दौसा विधायक डीसी बैरवा, पूर्व बांदीकुई विधायक जीआर खटाना, ओमप्रकाश हुड़ला, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़, ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीना, प्रकाश मुंडियांखेड़ा, शिवराम मीना, लटूरमल सैनी, एडवोकेट ताराचंद गुर्जर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी दिवंगत शेरसिंह सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

फोटो कैप्शन: मानपुर में शोक सभा के दौरान शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट।