
गोविंद के दर Sachin पायलट : ये मांगा आर्शिवाद
पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का मानना हैं कि 2023 में होने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी तभी 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को हरा पाएंगे। पायलट शुक्रवार को रायपुर में कांग्रेस के महाधिवेशन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पायलट ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि इस अधिवेशन पर पूरे देश और कांग्रेसजनों की निगाहें टिकी हुई है। इसमें चर्चा के बाद कई प्रस्ताव पास होंगे। देश और कांग्रेस की भावी राजनीति की दिशा तय होगी।
पायलट ने कहा कि अधिवेशन से कांग्रेस में नया उत्साह आएगा। 15 हजार कांग्रेसी नेता इसमें शामिल हो रहे है। ये अधिवेशन बेहद अहम और सार्थक साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। राजस्थान सहित छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में भी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस जीतेगी। इसके अलावा कर्नाटक में भी चुनाव है। जब हम राज्यों में जीतेेंगे तभी 2024 में एनडीए को हरा पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। केन्द्र सरकार ने तो मन बना लिया है,कभी कांग्रेस नेताओं पर तो कभी किसी और पर कार्रवाई की जाती है। बीबीसी तक पर छापे मार दिए गए। ये इनका अहंकार और घमंड भी बता रहा है। देश की जनता सही समय पर सही फैसला करेगी। कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एनडीए को हराएगी।
Published on:
24 Feb 2023 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
