3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मास्टर ब्लास्टर ने जयपुर में मनाया पत्नी का जन्मदिन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर का जन्मदिन मनाने के लिए सवाईमाधोपुर से कार ड्राइव कर जयपुर पहुंचे। उन्होंने यहां मोतीडूंगरी स्थित एक होटल में अंजलि का 55 वां बर्थ डे दोस्तों के साथ मनाया।

2 min read
Google source verification
sachin tendulkar

जयपुर. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर का जन्मदिन मनाने के लिए सवाईमाधोपुर से कार ड्राइव कर जयपुर पहुंचे। उन्होंने यहां मोतीडूंगरी स्थित एक होटल में अंजलि का 55 वां बर्थ डे दोस्तों के साथ मनाया। इससे पहले उनका झालाना जंगल में लेपर्ड सफारी करने का कार्यक्रम था, लेकिन बारिश के कारण रद्द हो गया। वे सीधे होटल चले गए थे। हालांकि शुक्रवार को सुबह की पारी में सफारी का कार्यक्रम बताया जा रहा है। हालांकि वन अधिकारी इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। कारण कि उनका दोपहर में वापस मुंबई लौटने का कार्यक्रम है। बता दें, सचिन पत्नी का जन्मदिन बनाने के लिए राजस्थान आए हुए हैं। वे सवाईमाधोपुर में टाइगर सफारी कर जयपुर आए।

यह भी पढ़ें : बच्चे ने छूए सचिन तेंदुलकर के पैर, इसके बाद जो हुआ... नन्हे फैन के लिए बन गया जिंदगी का सबसे यादगार मोमेंट

झालाना नहीं आए सचिन, फैंस हुए निराशा
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को झालाना जंगल में सफारी के लिए नहीं आ पाए। जिससे उनके फैंस निराश हो गए। दूसरी ओर वन विभाग की तैयारियां अधूरी रह गई। दरअसल, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर के साथ राजस्थान दौरे पर है। वे दोनों गुरुवार को दोपहर में सवाईमाधोपुर से जयपुर पहुंचे। यहां शाम चार बजे से उनका झालाना जंगल में सफारी करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन बारिश के कारण उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया।

यह भी पढ़ें : परिवार के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए सचिन तेंदुलकर, देखें तस्वीरें

उनके आने की सूचना पर वन विभाग ने इंतजाम कर रखे थे, वो अधूरे रह गए। सबसे ज्यादा निराशा उनके फैंस को हुई। छोटे बच्चे भी सचिन के साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए उत्सुक थे। वे बेट-बॉल लेकर आए थे। हालांकि शुक्रवार को सुबह की पारी में उनके सफारी करने की सूचना है लेकिन वन अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर पाए।

Story Loader