
जयपुर। शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी बदमाश दिन दहाड़े चोरियों की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सांगानेर थाना पुलिस ने प्रताप नगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकार्ड को खंगालने में जुट गई हैं। पुलिस का मानना है कि बदमाशों से और भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही हैं।
डीसीपी (पूर्व) डॉ राजीव पचार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनिल उर्फ अमन मीणा पुत्र सीताराम मीणा डागीयावाल ढाणी लाखाना रोड वाटिका और शिवम सैनी उर्फ गोलु पुत्र शशीकांत सैनी सैक्टर 3 प्रताप का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सेक्टर-3 प्रताप नगर सांगानेर निवासी निर्मला शर्मा ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 22 अक्टूबर को सेक्टर तीन स्थित आगंनबाड़ी केन्द्र में सभी सामान को रखने के बाद वह ताला लगाकर घर चले गए थे। 27 अक्टूबर को जब वह आंगनबाड़ी केन्द्र में आए तो ताला टूटा हुआ मिला अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर 52 इंच की एलईडी चुरा ले गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कई लोगों से की पूछताछ
पुलिस ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज होने के बाद एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार, एसीपी रामनिवास विश्नोई और थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे सुनील और शिवम सैनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराई हुई एलईडी बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी प्रताप नगर में नकबजनी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इस पूरे मामले में हैड कांस्टेबल सूरजमल और कांस्टेबल केदारमल की सराहनीय भूमिका रही हैं।
Published on:
18 Nov 2022 09:30 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
