
news
राजस्थान की राजधानी में सरस दूध, मावा, पनीर, छाछ सभी के दाम में उबाल आ गया है। बुधवार शाम से ये खाद्य वस्तुएं कई-कई रुपए महंगी हो गई....
दूध में 2 रुपए प्रति लीटर बढाए दाम
संवाददाता के अनुसार, सरस डेयरी ने जयपुर में दूध पर 2 रुपए प्रति लीटर दाम बढा दिए हैं। जयपुर डेयरी ने दाम बढ़ाने की यह घोषणा गर्मी में उसके उत्पादों की डिमांड को देखते हुए की है।
—छाछ में भी 2 रुपए प्रति लीटर बढोत्तरी
—पनीर अब 275 रुपए किलो की बजाय 300 रुपए किलो
—बुधवार शाम से लागू होगी नई दरें।
jaipur/water-supply-crisis-in-jaipur-rajasthan-2561903.html">
Read: पानी को लेकर हाहाकार मचा है, लेकिन यहां नाले में बह रहा हर रोज 24 लाख लीटर पानी
दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की वृदिृध की गई, जिसमें गोल्ड, स्टेण्डर्ड, टोंड तीनों तरह पैकिंग शामिल है। इसी तरह एक लीटर प्लेन छाछ के लिए भी अब उपभोक्ता को दो रुपए ज्यादा देने होंगे। पनीर के दाम में 25 रुपए प्रति किलो और मावा 30 रुपए प्रति किलो महंगा मिलेगा। नई दरेंं बुधवार शाम की सप्लाई से प्रभावी होंगी।
वहीं, बूथ संचालकों का कमीशन 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया है। शहरी क्षेत्र में बूथ संचालकों को अब 1.20 रुपए और ग्रामीण में 1.35 रुपए प्रति लीटर कमीशन मिलेगा। डेयरी प्रबंधन ने दर वृदिृध के पीछे लागत मूल्य और खर्चों में बढ़ोत्तरी का तर्क दिया है। पिछली बार 20 जून, 2014 को वृदिृध की गई थी।
दूध ————— अभी—— नई दर
गोल्ड————— 46 —————48
स्टेंडर्ड———— 40 ———— 42
टोंड—————— 36—————38
डीटीएम————32—————34
(दूध प्रति लीटर और दर रुपए में है)
—1 रुपए लीटर सस्ता मिलेगा 6 लीटर पैकिंग दूध
—गोल्ड दूध— 282 रुपए
—टोंड दूध— 228 रुपए
प्लेन छाछ 24 रुपए की बजाय अब 26 रुपए प्रति लीटर में मिलेगी।
— पनीर : 200 ग्राम पैकिंग में पनीर लेने पर दर 275 रुपए की बजाय 300 रुपए प्रति किलो की दर होगी। जबकि, एक किलो पैकिंग में पनीर लेने पर 270 रुपए की बजाय 295 रुपए प्रति किलो की दर देनी होगी।
—मावा : 500 ग्राम व एक किलो की पैकिंग में मावा लेने पर 250 की जगह 280 रुपए प्रति किलो के आधार पर दाम चुकाने होंगे। जबकि, 5 किलो की पैकिंग में मावा 1370 रुपए में मिलेगा। अभी तक 1240 रुपए लिए जा रहे थे।
Published on:
02 May 2017 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
