5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL मैच छोड़ ‘Dhurandhar 2’ देखने उमड़ी भीड़, रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म उड़ाया गर्दा

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 17: IPL मैचों के बीच जब दर्शक क्रिकेट के दीवाने होते हैं, तब ‘Dhurandhar 2’ ने अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म के रिलीज होने के 17 दिन बाद भी थिएटर में भारी भीड़ उमड़ रही है, जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

2 min read
Google source verification
IPL मैच के बीच ‘Dhurandhar 2’ की क्रेज बढ़ी

IPL मैच के बीच ‘Dhurandhar 2’ की क्रेज बढ़ी (फोटो सोर्स: X)

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 17: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने थिएटर पर धूम मचा रही है। रिलीज के 17 दिनों बाद भी इसकी कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं और दर्शकों का दिल जीता है। बता दें, रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म ने दमदार कमाई की है और इसे देखकर साफ है कि ये फिल्म अभी तक लोकप्रिय बनी हुई है।

फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कमाई के मामले में निकली आगे

हाल ही में खत्म हुए वीकेंड में 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई में खास इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि पिछले दिन यानि शुक्रवार की कमाई 21.55 करोड़ रुपये से 19% ज्यादा है। अब तक फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 985 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है, जबकि टोटल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,179.30 करोड़ रुपये हो गया है।

ये फिल्म केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कमाई के मामले में आगे निकल रही है। बता दें, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक 1,564.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ये कमाई देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'धुरंधर 2' किस कदर लोकप्रिय हुई है और इसका बज कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

IPL के दौरान फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं आई

इतना ही नहीं, आमतौर पर IPL के दौरान फिल्मों की कमाई में गिरावट आती है क्योंकि दर्शक मैच देखने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' की लोकप्रियता इतनी हाई है कि IPL के बाद भी इसकी कमाई आसमान छू रही है। ये दर्शकों की फिल्म के प्रति दीवानगी को दिखाता है।

बता दें, फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत और हमजा के किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है और उनकी एक्टिंग की तारीफ हर तरफ हो रही है। इसके अलावा, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अली खान और राकेश बेदी ने भी शानदार प्रदर्शन की है। अगर आपने भी अभी तक 'धुरंधर 2' नहीं देखी हैं, तो इसे जल्द से जल्द देखना चाहिए क्योंकि ये फिल्म मिस करने लायक नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग