
जयपुर। गहलोत सरकार के 4 साल के कार्यकाल के विरोध में प्रदेश भाजपा की ओर से निकाले जा रही जन आक्रोश यात्रा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में चल रही है जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता गहलोत सरकार के 4 साल के कार्यकाल को जंगलराज और कुशासन बताते हुए आमजन से संवाद कर रहे हैं।
पार्टी के तमाम नेता अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने जहां भी हाल ही में कई जिलों में जन आक्रोश यात्रा के जरिए लोगों से संवाद किया था तो वहीं सतीश पूनिया करौली जिले के दौरे पर है, जहां पर उन्होंने आज सुबह कैला देवी मंदिर में पूजा अर्चना करके जनाक्रोश यात्रा की शुरुआत की।
सतीश पूनियां ने सुबह 8 बजे कैला देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद पैदल ही यात्रा के लिए निकले। सतीश पूनियां आज तकरीबन 25 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों से संवाद करेंगे, यह यात्रा शाम 5:15 बजे मदन मोहन मंदिर पर जाकर संपन्न होगी।
सतीश पूनिया ने कैला देवी मंदिर में पूजा अर्चना के अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान करौली जिले के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं नेता भी उनके साथ पदयात्रा में चल रहे हैं, पदयात्रा में जगह-जगह लोगों से संवाद किया जा रहा है और गहलोत सरकार के 4 साल के कार्यकाल के विरोध में तैयार किए गए आरोप पत्रक लोगों को बांटे जा रहे हैं।
जन आक्रोश यात्रा के दौरान आज पेट्रोल पंप कैलादेवी, खोहरी मोड़, मोहनपुरा मोड, अतेवा मोनी बाबा आश्रम, राजौर, करसाई, मामचारी, कल्याणी, गंगापुर मोड़, गदका की चौकी, तीनबड़ सहित विभिन्न गांव में पैदल चलते हुए शाम को लगभग 5:15 बजे मदन मोहन मंदिर में दर्शनों के साथ यात्रा का समापन होगा। इससे पहले रविवार को भी सतीश पूनियां ने अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर के विभिन्न इलाकों में पैदल चलकर लोगों से संवाद किया था और आरोप पत्रक बांटे थे।
8 जिलों का भी किया था दौरा
हाल ही में भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने जन आक्रोश यात्रा के मद्देनजर जयपुर, आमेर, पाली, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जोधपुर जिले का दौरा किया था, जहां भी उन्होंने आमजन से संवाद किया था।
वीडियो देखेंः- Jan Aakrosh Yatra: Gehlot सरकार के खिलाफ अभियान | BJP | Rajasthan News
Published on:
14 Dec 2022 08:58 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
