Saturday Horoscope : आज शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के अधिकारी संबंधो को मजूबत करेगा। कुम्भ राशि वालों के परिवार में तनावपूर्ण माहौल रहेगा और सिंह राशि वालों के शत्रु होंगे परास्त। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका शनिवार का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है…तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में…जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल
मेष : भय, पीड़ा तथा तनाव का माहौल रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।
वृषभ : किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
मिथुन : निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।
कर्क : कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधो में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
सिंह : परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें।
कन्या : व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।
तुला : आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें।
वृश्चिक : पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान विवाह की समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।
धनु : गलतियों को नजरअंदाज न करे व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
मकर : कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। संयम से काम लें।
कुम्भ : परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।नए दोस्त बनेंगे।
मीन : वाक् शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी।