13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्सेज कर रहे लावारिस मरीज की देखभाल, कोई परिजन नहीं मात्र 4 साल का बेटा

Sawai Mansingh Hospital : सवाई मानसिंह अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर लावारिस मरीजों की इलाज में मदद कर मिसाल पेश कर रहे हैं। वो न केवल इलाज करवा रहे हैं, बल्कि देखभाल भी कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Feb 28, 2024

sawai_mansingh_hospital.jpg

जयपुर. सवाई मानसिंह अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर लावारिस मरीजों की इलाज में मदद कर मिसाल पेश कर रहे हैं। वो न केवल इलाज करवा रहे हैं, बल्कि देखभाल भी कर रहे हैं। ऐसा अस्पताल के एडवांस आइसीयू में देखा जा रहा है। लावारिस मरीजों की मदद करने वाले नर्सिंग ऑफिसर बलदेव चौधरी ने बताया कि 15 फरवरी को फुलेरा से 32 वर्षीय एक महिला को गंभीर हालत में एंबुलेंस से यहां लाया गया था।

उसे भर्ती करने के दौरान पता चला कि महिला के साथ उसका चार साल का बेटा है, लेकिन अन्य कोई परिजन नहीं आया है। इसकी सूचना लावारिस हेल्प डेस्क के जरिए उन तक पहुंची। इसके बाद से उनकी टीम महिला की देखभाल कर रही है। बलदेव ने बताया कि महिला से उसके बारे में पूछा लेकिन वह कुछ भी बताने में सक्षम नहीं है। उसके बेटे ने पिता का नाम दीपक बताया है, लेकिन वो भी इसके अलावा कुछ और बता नहीं पा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला को पेट संबंधी दिक्कतें हैं। सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे वार्ड से आइसीयू शिफ्ट किया गया। जबकि बच्चे को सार-संभाल के लिए बाल कल्याण समिति के जरिये गांधीनगर स्थित शिशु कल्याण संस्था को सौंपा गया है। महिला मरीज के परिजन की तलाश भी की जा रही है।