
14 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन महीना
Sawan 2022: जयपुर. सावन 14 जुलाई से शुरू होगा। इस बार सावन में कई खास चीजे होंगी। बताते हैं इस बार कैसा रहेगा सावन।
विषकुंभ और प्रीतियोग में भोलेनाथ की आराधना के खास श्रावण (सावन) की शुरुआत अगले सप्ताह गुरुवार 14 जुलाई को विभिन्न योग संयोगों में होगी। ज्योतिषविदों के मुताबिक 29 दिनों के श्रावण में इस बार चार साेमवारी व्रत हाेगा।
प्रथम साेमवारी 18 जुलाई, दूसरी साेमवारी 25 जुलाई, तीसरी साेमवारी 01 अगस्त और चाैथी साेमवारी 8 अगस्त काे है। वहीं 12 अगस्त काे श्रावण पूर्णिमा रहेगी। हर सोमवार को तीन से ज्यादा योग पर्व की महत्ता को खास बनाएंगे। दो साल बाद भक्तों का उत्साह भी चरम पर है। कोरोना के बाद भक्त बिना किसी नियम के भोलेनाथ का अभिषेक, पूजा अर्चना सहित अन्य अनुष्ठान कर सकेंगे।
बम-बम भोले की गूंज के बीच भक्त सुख समृद्धि और शांति की कामना के साथ ही अच्छी बारिश की कामना भी करेंगे। कुंवारी कन्याएं श्रेष्ठ वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखेगी। इसके साथ ही मंदिरों में विशेष फूलों की सजावट खास होगी।
सजेगी खास झांकियां
जयपुर में सबसे बड़े ताडकेश्वर महादेव मंदिर, क्वींस रोड स्थित झाडखंड महादेव मंदिर, दूधमंडी स्थित चमत्कारेश्वर, डबलशंकर, रोजगारेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य छोटे बड़े शिवालयों में शिवभक्तों का तांता सुबह से लेकर शाम तक देखने को मिलेगा। झाडखंड महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में साफ सफाई, रंग रोगन सहित दर्शनों के लिए लाइनें तैयार करवाई जा रही है। दो—दो लाइनों के जरिए भक्तों को प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही रोजाना श्रावण मास में शिव मंदिरों में विशेष फूलों का श्रृंगार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शहर स्थापना से पूर्व ताड़केश्वर महादेव मंदिर कई मायनों में खास है। यह पहले ताड़कनाथ के नाम से जाना जाता था। यह शिवलिंग स्वयंभू है। ज्योतिषाचार्य पं.निलेश शास्त्री ने बताया कि श्रावण में भगवान भाेलेनाथ के रुद्राभिषेक, पार्थिव पूजा, शिव सहस्रनाम का पाठ करने का विधान है। भगवान शिव को श्रावण का महीना प्रिय होने का कारण यह भी है कि भगवान शिव श्रावण के महीने में पृथ्वी पर अवतरित हुए थे।
44 मंदिरों में होंगे अनुष्ठान
देवस्थान विभाग की ओर से श्रावण के हर सोमवार को राजस्थान के 44 बड़े और छोटे भोलेनाथ के मंदिरों में रुद्राभिषेक होगा। इस दौरान सुख समृद्धि और शांति की कामना के साथ ही बम-बम भोले की गूंज के बीच अच्छी बारिश की कामना की जाएगी। बीते दो साल से जहां कोरोना के चलते हर शिव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ कम नजर आई थी, लेकिन इस बार हालात सामान्य होने से सरकारी मंदिरों में भी शिवभक्तों का तांता देखने को मिलेगा। जयपुर के प्रतापेश्वर सहित अन्य चार सरकारी मंदिरों में अनुष्ठान होगा। मंदिरों में विशेष सजावट भी की जाएगी।
श्रावण के हर सोमवार पर शुभ संयोग
पहला - 18 जुलाई - शोभन और रवियोग
दूसरा - 25 जुलाई - सर्वार्थसिद्धि योग और सोम प्रदोष
तीसरा - 1 अगस्त - प्रजापति और रवियोग
चौथा - 8 अगस्त - पद्म और रवियोग
Published on:
11 Jul 2022 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
